भारत-जर्मनी की 10 बातें : कौन किसमें आगे
(1) Government :- किसी भी देश के विकास में वहां की सरकार का रोल अहम होता है। फिलहाल जर्मनी और भारत दोनों जगह संघीय गणतंत्र (फेडरल रिपब्लिक) वाली सरकार है। जर्मनी के प्रेसीडेंट जोशिम गैक हैं। जबकि उसके बाद दूसरा स्थान चांचलर का आता है, जोकि एंजेला मर्केल हैं। वहीं भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। (2) Economy :- इन दोनों मित्र देशों की इकोनॉकी की बात करें, तो उसमें बड़ा अंतर दिखता है। जर्मनी की जीडीपी 3.73 ट्रिलियन डॉलर है, तो वहीं भारत की काफी कम 1.88 ट्रिलियन डॉलर है। अब अगर प्रति व्यक्ित आय (जीडीपी) पर नजर डालें, तो जर्मनी में यह आंकड़ा 46,268 डॉलर है, तो वहीं भारत में 1,498 डॉलर है। इस मामले में हम जर्मनी से बहुत पीछे रह गए। इनफ्लेशन रेट जर्मनी में 0.9 परसेंट तो भारत में यह 6.4 परसेंट है।(3) Trade :-
भारत और जर्मनी दोनों का बाजारा काफी बड़ा है। जर्मनी 1.48 ट्रिलियन डॉलर का गुड्स और सर्विस इंपोर्ट करता है। और भारत सिर्फ 302 बिलियन डॉलर का सामान बाहर से मंगवाता है। इसके अलावा जर्मनी 1.7 ट्रिलियन डॉलर का सामान एक्सपोर्ट करता है और वहीं भारत 533 बिलियन डॉलर का सामान बाहर भेजता है।
(4) Debt and Credit :-
जर्मनी के पास फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 239 बिलियन डॉलर है। वहीं भारत के पास 298 बिलियन डॉलर का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व है। (5) Demographics :- जर्मनी की कुल जनसंख्या 80.7 मिलियन है जबकि भारत की आबादी 1.25 बिलियन है। यहां पर औसत आयु 45 साल है जबकि भारत में 26 साल है। यानी कि भारत में युवाओं की संख्या ज्यादा है। रूरल पॉपुलेशन की बात करें तो जर्मनी में 25 परसेंट ग्रामीण हैं। वहीं भारत में 68 परसेंट आबादी गांवों में रहती है। (6) Education :-डेमोग्राफिकली हम जर्मनी से बहुत पीछे हैं। जर्मनी में लिट्रेसी रेट (साक्षरता दर) 99.8 परसेंट है। जबकि भारत में यह सिर्फ 65.46 परसेंट है। जर्मनी में एजुकेशनल ड्यूरेशन 13 साल तक है वहीं भारत में ज्यादातर लोग 12 साल के बाद लोग पढ़ना बंद कर देते हैं। (7) Health :-जर्मनी में प्रति व्यक्ित औसत आयु 81 वर्ष है। भारत में यह घटकर 66 वर्ष हो जाती है। इसके अलावा 65 साल से अधिक महिला उम्र का औसत 91 परसेंट है, वहीं भारत में 71 परसेंट है। पुरुष के लिए यह जर्मनी में 85 परसेंट और भारत में 62 परसेंट तक है।(8) Technology :-
टेक्नोलॉजी क्षेत्र पर नजर डालें, तो जर्मनी में इंटरनेट यूजर्स 83.96 परसेंट है। जबकि भारत में यह आंकड़ा घटकर 15.10 परसेंट पर आ जाता है। (9) Environment :-जर्मनी में नैचुरल गैस रिजर्व 125 बिलियन क्यूबिक मीटर है। वहीं भारत में यह 1.24 ट्रिलियन क्यूबिक है। (10) Military :-जर्मनी में मिलिट्री पर जीडीपी का 1.31 परसेंट खर्चा होता है। जबकि भारत में यह 2.45 परसेंट होता है। जर्मनी में सैन्य सेवा पर 44.2 बिलियन डॉलर खर्चा होता है। भारत में यह रक्षा बजट 44.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाता है। inextlive from Spark-Bites Desk