31 साल की हुई यह महिला टेनिस खिलाड़ी, लोग गूगल पर खोजते थे इनकी खूबसूरती
Updated Date: Wed, 15 Nov 2017 11:40 AM (IST)भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। सानिया ने अपने खेल के साथ-साथ खूबसूरती से भी लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि सानिया को खेल नहीं फिल्मों में हाथ आजमाना चाहिए...
सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ लेकिन वह रहती थीं हैदराबाद में। बचपन से ही सानिया को टेनिस के प्रति लगाव रहा। यही वजह है कि 6 साल की उम्र में सानिया ने अपने हाथ में रैकेट थाम लिया। सानिया के पहले गुरु या कोच उनके पिता इमरान थे जिन्होंने अपनी बेटी के सपने पूरे करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
बेहतर खेल के बावजूद सानिया का विवादों से काफी नाता रहा है। एक प्रोग्राम के दौरान तिरंगे झंडे के सामने पैर करके बैठने पर सानिया की काफ आलोचना हुई थी। यही नहीं टेनिस खेलने के दौरान छोटी स्कर्ट पहनने पर भी मौलवियों ने काफी हंगामा किया था।