यूं तो दुनिया का हर शहर कुछ खास होता है। वह अपने अंदर कुछ न कुछ समेटे रहता है। जिससे वह भीड़ से थोड़ा अलग और लोगों के बीच पॉपुलर होता है। शायद इसीलिए दुनिया में आज भी कुछ शहर अपनी चमक-धमक लाइफ स्टाइल अपनी रंगीनियत के लिए मशहूर हैं। यहां पर ये सारी चीजें रात के समय भी बरकरार रहती हैं। यहां रंगीन वातावरण से दिन और रात में कोई फर्क नहीं होता है। इन्‍हें देखकर हर पर्यटक का दिल झूम उठता हैं। ऐसे में आइए जानें दुनिया के 10 रंग बिरंगे देशों के बारे में...


क्यूरेकाओ विलेमस्टेड:यह शहर काफी रंगीन हैं। यहां पर 1800 शताब्दी में एक राज्य करने वाले गर्वनर माइग्रेन बीमारी से पीड़ित थे। इसके लिए डॉक्टर्स ने सूरज की किरणों को जिम्मेदार ठहराया। ऐसे में उन्होंने राज्य के दूसरे लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए यहां पर लोगों को घरों को मल्टीकलर कराने में सफेद रंगे इस्तेमाल का आदेश दिया। जिसके बाद से यहां पर आज भी हर घर में लाल, पीले, गुलाबी रंग के साथ सफेद रंग का प्रयोग जरूर दिखता है। दिन रात यहां पर काफी खूबसूरत लगता है।पट्टाया थाईलैंड:
थाईलैंड का यह शहर भी दुनिया के रंग बिरंगे शहरों में शामिल है। यहां पर पयर्टक काफी एनर्जिटिक खुद को महसूस करते हैं। यहां पर घरों की दीवारों वह खूबसूरत कलर हैं कि शायद ही कहीं ऐसा देखने को मिले। यहां पर ऐसा फील होता है कि लोगों में दीवारें देखकर ही ऊर्जा आ जाती है।वैलपरैसो चिली:


यह भी शहर दुनिया के रंगीन श्ाहरों में शामिल है। कहा जाता है कि यह शहर पर्यटकों का दिल जीतने में अव्वल है। यहां पर सिर्फ घर होटल ही नहीं बल्कि समुद्र का किनारा भी इसकी खूबसूरती बढ़ाने में शामिल है। यहां के घरों में एक अलग ही अहसास होता है। ब्यूएंस एयर अर्जेटीना:अर्जेंटीना का यह शहर भी रंगीन शहरों की सूची में शामिल है। इस शहर का एक इलाका ला बोका है। यह शहर अपने खुले म्यूज़ियम के लिए मशहूर है।  यहां के लोगों ने अपने आस-पड़ोस की दीवारों पर कबाड़ के सामान और बचे हुए रंगों से बहुत ही सुन्दर म्यूरल्स और ग्राफ़िटी बनाई हैं। जो पर्यटकों का दिल जीतती है।इजमाल मेक्सिको: मेक्सिको के इस शहर को मैजिकल सिटी कहा जाता है। यहां की इमारतों से सूर्य जैसा पीला रंग छलकता है। पत्थर से बनी सड़कें और लाइमस्टोन के चर्च और सरकारी इमारतें इस शहर की सुंदरता को चार चांद लगाती हैं। यहां पर एक बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra