दुनिया के खतरनाक देशों को लेकर हर साल विश्व शांति सूची Global Peace Index समेत दूसरी एजेंसियां अपनी अपनी रिपोर्ट जारी करती है। जिसमें दुनिया के 162 बड़े देशों में से सबसे खतरनाक देशों को शामिल किया जाता है। ऐसे में आतंकवाद हत्या जेलों में कैदी न्यूक्लियर और भारी हथियार चलाने तथा लोगों के हिंसात्‍मक रवैये को देखकर देशों की कैटेगरी तय की होती है। इन देशों में हर कदम पर मौत आपका इंतजार कर रही होती। जहां जिंदगी हर तरफ से खौफ के साए में ही पलती है। जिससे इस साल दुनिया के 10 खतरनाक देशों में इन देशों का नाम शामिल हुआ है...


रूस: रूस में एक सामान्य जीवन की उम्मीद करना काफी मुश्किल है। 144 मिलियन की आबादी वाला यह देश सबसे ज्यादा आबादी के मामले में दुनिया के 9 वें देश के रूप में जाना जाता है। यहां पर भी लोगों के साथ कब क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। यहां पर अपराध का रेट घटने की बजाय हर कदम बढ़ता ही रहता है। यहां पर आतंकवाद, हत्य जैसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। इस देश में टूरिस्टों को भी निशाने पर लिया जाता है।पाकिस्तान:


पाकिस्तान सैन्य शासन, राजनितिक अस्थिरता जैसी कई समस्याओं से लंबे समय से जूझ रहा है। बढ़ती जनसंख्या, आंतकवाद की समस्या, गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार सहित तमाम परेशानियां इसके दामन से जुड़ी हैं। जिसकी वजह से आतंकवाद के अलावा, राजनीतिक हिंसा, हत्या, ड्रग्स, अपहरण की अनगिनत घटनाएं यहां की जीवन शैली में शामिल हो गई हैं।यूएसए:

बहुसांस्कृतिक देश संयुक्त राज्य अमेरिका के कुल क्षेत्रफल के द्वारा दुनिया की चौथी सबसे बड़ा देश है। यहां पर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है। इस राज्य में भी हर कदम पर लोगों को आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों का सामना करना पड़ रहा है। अपराध दर सरकारी बलों द्वारा नियंत्रित करने का प्रयास होता है लेकिन सफल नही हो रहा। यहां पर हत्या जबरन बलात्कार, डकैती और हमले काफी तेजी से बढ़े हैं।अफगानिस्तान: अफगानिस्तान अब भी हर कदम पर मौत को थामे खड़ा है। यहां हर दिन-हर पल आतंकी हमले होते रहते हैं। अमेरिकी सेना के साथ मिलकर अफगान सेना और तालिबान के बीच जंग की वजह से हालात यहां बद से बदतर हो चुके हैं। यहां पर  2001 से युद्ध हो रहा है। अभी तक इस युद्ध में हजारों निर्दोष लोगों ने अपनी जानें गवाई हैं। यहां पर जीवन काफी मुश्किल है।सोमालिया: सोमालिया में किडनैपिंग, चोरी और डकैती की घटनाओं का ग्राफ भी काफी ऊपर है।सोमालिया में नागरिक युद्ध 1991 में शुरू हुआ और अभी तक चल रहा है। अब तक इस युद्ध में अब तक हजारों की संख्या में लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसके अलावा यहां समुंदर में जहाज लूटना और फिर दुनिया के देशों से फिरौती मांगने का काम काफी तेजी से होता है। यहां हीरों की अवैध खानें भी हैं।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra