देशभर में नागपचंमी का त्‍यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सांपों की पूजा करके उन्‍हें दूध पिलाने का रिवाज है। आपके आसपास या मंदिरों में सपेरे जो सांप लेकर घूमते हैं वह ज्‍यादा जहरीले नहीं होते। फिर भी अगर आप दुनिया के 10 सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों के बारे में जानना चाहते हैं। तो पढ़ें पूरी खबर...


1 . फिएर्स स्नैक या इनलैंड ताइपन : ये सांप दुनिया का सबसे खतरनाक सांप बताया गया है। ये सांप एक बार में 110 एमजी जहर उगलता है। बता दें कि इतना जहर 100 लोगों की जान लेने के लिए काफी है। इसके काटने से 45 मिनट के अंदर-अंदर जान चली जाती है।3 .  ब्लू करैत : ये सांप दक्षिण पूर्वी एशिया में पाए जाते हैं। खासकर इंडोनेशिया में। इनके काटने से शरीर के अंग तुरंत काले पड़ जाते हैं। ये सांप कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक होता है। 5 . ब्लैक मांबा :


ये सांप अफ्रीकी महाद्वीप में पाए जाते हैं। ये बेहद गुस्सैल होता है और देखने में ही काफी आक्रामक तेवरों का लगता है। ये एक घंटे में 20 किमी की दूरी तय कर सकता है। ये सांप एक बार में 12 बार डसने में माहिर है। इसका मतलब है कि ये एक साथ 12 से 25 लोगों की जान ले सकता है। 7 . फिलीपिनी कोबरा :

ये सांप आम कोबरा से भी कई गुना ज्यादा खतरनाक होता है। ये करीब 3 मीटर लंबे होते हैं। इनके काटने से लोगों को पहले तो पैरालिसिस हो जाता है। उसके 30 मिनट बाद उनकी मौत हो जाती है। 9 . डेथ एड्डर : ये सांप ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाया जाता है। ये दूसरे सांपों को घात लगाकर मारता है और फिर उन्हें खा जाता है। ये एक बार में 0.4 एमजी जहर छोड़ते हैं। ऐसे में ये बेहद खतरनाक होते हैं। इसके बावजूद इसके काटने पर कम से कम 6 घंटे तक जिया जा सकता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari