दुनिया में कई ऐसी महान शख्‍सियत रही हैं जिन्‍हें जिंदगी भर पूरा मान-सम्‍मान मिला है और अभी भी मिलता है। ये हस्‍तियां लाखों-करोड़ों लोगों की प्रेरणा बन चुके हैं। लेकिन कहते हैं न कोई इंसान कितना भी अच्‍छा हो कुछ न कुछ कमियां निकल ही आती हैं। ऐसी ही कुछ कमियां है इन 10 लोगों के अंदर...जो हुए हैं बदनाम...



2. Sanjay Dutt :-
खलनायक फिल्म में लीड रोल निभाने वाले संजय दत्त असल जिंदगी में भी कब अपराध की दुनिया में पहुंच गए उन्हें खुद पता नहीं चला। मुंबई बम कांड में संजय दत्त का नाम सामने आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई थी। हालांकि इसके लिए संजय को 5 साल की सजा हुई और उन्हें जेल जाना पड़ा। फिलहाल वह अपना सजा काटकर रिहा हो चुके हैं लेकिन उनके दामन पर एक दाग तो लग ही चुका है। वैसे बॉलीवुड में संजय की एक्टिंग और पॉपुलैरिटी के लाखों दीवाने हैं।

4. Cristiano Ronaldo :-
फुटबॉल जगत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम काफी मशहूर है। मैदान में वह जितने बेहतरीन खिलाड़ी थे, बाहर उतने ही बदनाम। रोनाल्डो की एक नाजायज संतान है हालांकि वो महिला कौन है, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं। बताते हैं कि रोनाल्डो ने उस महिला को अपना मुंह बंद रखने के लिए मुंहमांगी रकम की पेशकश की थी। यही नहीं रोनाल्डो के ऊपर रेप का आरोप भी लग चुका है।

6. Aishwarya Rai Bachchan :-
1994 में ऐश्वर्या राय को जब मिस वर्ल्ड चुना गया तो देश का मान काफी बढ़ गया था। इसके अलावा बॉलीवुड में आने के बाद ऐश्वर्या ने अपनी अदाकारी से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। वह कांस फिल्म फेस्टिवल में भी 14 बार हिस्सा ले चुकी हैं। इन सब के बावजूद जब पनामा पेपर्स लीक में ऐश्वर्या का नाम सामने आया तो उनके दामन में भी एक दाग लग गया।

8. Yo Yo Honey Singh :-
यंग जेनरेशन के लिए रोल मॉडल बन चुके यो यो हनी सिंह काफी फेमस तो हैं ही, लेकिन उनके गाने को लेकर अक्सर विवाद रहा है। माना जाता है कि हनी सिंह अपने सभी गानों में महिलाओं की बेइज्जती करते हैं।

10. Mohammad Azharuddin :-
भारतीय टीम के भूतपूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन काफी चर्चित खिलाड़ी रहे हैं। कभी भी कैच न छोड़ने वाले अजहर की एक गलती ने उन्हें हीरो से विलेन बना दिया। अजहर को मैच फिक्सिंग में लिप्त पाया गया था। इस खबर ने देश के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों को काफी निराश किया था।

Spark-Bites News inextlive from Spark-Bites Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari