पहले मानसून का इंतजार फिर बादलों के अाने का इंतजार और फिर बारिश का इंतजार। मगर जब पहली बारिश आती है तो शायद ही कोई हो जो खुशी न भर उठे।


बारिश के नाम में ही जादू है। आसमान से नीचे आती पानी की नन्हीं बूंदें किसी का भी दिल चुरा सकती हैं। बारिश जिसके स्वागत में धरती भी हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। हम में से हर किसी के लिए बारिश के अपने अलग मायने हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। बादल शहरों, गांवों और लोगों को भिगोने निकल पड़े हैं। लंबे सफर पर।सफर जिसमें टिप-टिप करती बूंदें छोड़ जाएंगी अपने लाई यादें और खुशियां। बारिश के अलग-अलग रंग हैं, रूप हैं। इन्हीं रूप और रंगों को समेटती 10 तस्वीरें जिन्हें देखकर आपका दिल भी खुशी से भर उठेगा। तो फिर स्क्रॉल करिए और स्माइल कीजिए।1. हलकी हलकी बारिशें होती रहें,  हम भी फूलों की तरह भीगा करें। -बशीर बद्रImage source
2. खिड़कियों पर दबीज़ परदे हों, बारिशें फिर भी दस्तकें देंगी। -परवीन शाकिरImage source3. एक जादू है पल-पल बारिश, ख्व़ाब की ताज़ा कोंपल बारिश! -दिनेश ठाकुरImage source


4. मौसम की वो पहली बारिश, मिट्टी की वो सौंधी खुशबू, सावन का वो पहला बादल, उस पर घनघोर घटा हर सूँ।-समता आर्या Image source5. सड़कें जाम, स्कूल बंद हुए, मज़ा आ गया। -अनूप शुक्लImage source 6. छपक-छपक के पानी बरसे, वन मे नाचे मोर, आओ चलो मचाएँ शोर। -शंभुनाथImage source 7. कहाँ से आए बादल काले? कजरारे मतवाले। -महादेवी वर्माImage source 8. वो कागज की कस्ती, वो बारिश का पानी।- सुदर्शन 'फाकिर'Image source 9. बरखा रानी हो गई, सज धज कर तैयार, रंग-बिरंगी छतरियों का आया त्यौहार -सुनील जोगीImage source 10. छम-छम बूँदे बरखा की, लेकर आई है संगीत नया। -स्मिता प्रसाद दारशेतकर Image source Main image source

Posted By: Mayank Kumar Shukla