भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधि‍त किया। इस दौरान उन्‍होंने परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर प्रहार किया और भारत-अमेरिका के बीच बढते रिश्तों को एक नए युग की शुरुआत बताया। अमेरिकी संसद में पांचवें भारतीय पीएम के रूप में भाषण देने वाले नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के सभी आयामों पर चर्चा की। इस दौरान अमेरिकी संसद में उनका तालियों से जोरदार स्वागत हुआ। ऐसे में आइए जानें नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 खास बातें...


भारतीयों का स्वागत: अमेरिकी संसद में संबोधित करते हुए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद में बोलने का मौका मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। यहां पर हो रहा उनका स्वागत 125 करोड़ भारतीयों का स्वागत है। पाकिस्तान पर निशाना:प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधा। भारत के पड़ोस में आतंकवाद का पालन-पोषण हो रहा है। ऐसे में अमेरिका और भारत में गठजोड़ एशिया से अफ्रीका और हिन्द महासागर से प्रशांत महासागर तक शांति समृद्धि का वाहक हो सकता है। मुंबई हमले के दौरान: पीएम ने इस बात का जिक्र भी किया कि यूएस कांग्रेस ने हमेशा भारत का साथ दिया है। 2008 में मुंबई हमले के दौरान अमेरिका भारत के साथ खड़ा था। वहीं आज अफगानिस्तान में अमेरिका की भूमिका सराहनीय है। 30 लाख भारतीय अमेरिकी:


आज भारत और अमेरिका के बीच विज्ञान, तकनीक और समझौते में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में इनके बीच रक्षा सौदा शून्य से 10 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। डॉ. अम्बेडकर ने यहीं से ज्ञान हासिल लिया है। उन्होंने अमेरिकी संविधान का गहराई से अध्ययन किया। नार्मन बार्लाक ग्रीन रिवोल्यूशन:

आज अमेरिका में करीब 3 करोड़ लोग योग करते हैं और भविष्य में उम्मीद है कि यह संख्या और ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीं अमेरिका नार्मन बार्लाक ग्रीन रिवोल्यूशन और खाद्य सुरक्षा को मेरे देश में लेकर आए। आज 30 लाख भारतीय अमेरिकी है।  अटल बिहारी का जिक्र: इसके पहले भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं। वहीं ओबामा ने दोहराई है कि दोनों देशों के बीच की यह साझेदारी 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी है। 2022 डिजिटल इंडिया: आजादी के 75वें साल यानी कि 2022 तक एक नया डिजिटल इंडिया होगा। इसके लिए कृषि क्षेत्र को मज़बूत, सभी घरों में बिजली पहुंचानी होगी, लाखों युवाओं को कौशल से रोजगार और 21सेंचुरी रेल और रोड बनाना होगा।Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra