अगर घर-दुकान में कोई वस्तु गलत जगह पर रखी है तो उससे नकारात्मक एनर्जी बढ़ती है और वहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अगर घर-दुकान में कोई वस्तु गलत जगह पर रखी है तो उससे नकारात्मक एनर्जी बढ़ती है और वहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करते हुए दिशाओं और वस्तुओं का ध्यान रखा जाए तो घर-दुकान का वातावरण हमेशा अच्छा बना रहता है।

नकारात्मकता खत्म करने के आसान उपाय –

1. अगर आपके घर-दुकान में खिड़की-दरवाजों की संख्या सम है तो यह शुभ रहता है, सम यानी कि 2, 4, 6, 8 या 10। घर के दरवाजे और खिड़कियां अंदर की तरफ ही खुलने वाले हो तो वास्तु के अनुसार यह अच्छा माना जाता है। जान लें कि संख्या सम न होने पर खिड़की-दरवाजों पर विंड चाइम आप लगा सकते हैं।

2. घर-दुकान में फालतू और बेकार सामान को जमा कर के नहीं रखें, क्योंकि ऐसी चीजें वहां के सदस्यों के बीच तनाव बना देती है।

3. अधिकतर लोगों को पैसों की काफी कमी रहती है और वह धन संबंधी लाभ की चाह रखते हैं। ऐसे में आपको अपने तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। धन के स्थान को हमेशा खुशबूदार बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए अगरबत्ती, इत्र, परफ्यूम आदि का उपयोग किया जा सकता है।

4. यही नहीं, आप तिजोरी के दरवाजे पर कमल के आसन पर बैठी हुई महालक्ष्मी की तस्वीर भी लगा दें क्योंकि ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है।

5. कभी भी दक्षिण दिशा की दीवार पर कांच ना लगाएं। कांच को पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाने से घर में नकारात्मकता नहीं बढ़ती है।

6. ऐसा माना जाता है कि घर या फिर दुकान का मेन गेट पूर्व या उत्तर दिशा में हो तो बहुत अच्छा होता है, लेकिन ऐसा न हो तो घर के मेन गेट पर स्वास्तिक या श्रीगणेश का चिह्न ज़रूर लगा लें।

7. अच्छा होगा अगर आप अपने घर के मेन गेट पर तुलसी का पौधा रखें। रोजाना सुबह-सुबह तुलसी को जल अर्पित करें और शाम को तुलसी के पास दीपक भी जलाएं। पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी लगाने से घर के लोगों में आत्म विश्वास बढ़ता है।

8. दीवार या छत पर दरार आ गई हो तो उन्हें जल्दी ठीक करवा लें क्योंकि दरारें दरिद्रता को बढ़ाती हैं।

9. शाम के समय जरूर कुछ देर के लिए पूरे घर में रोशनी अवश्य करें। ध्यान रहे कि शाम के समय घर में अंधेरा रखने से माता लक्ष्मी रूठ जाती है।

10. अपने घर व दुकान में मकड़ी के जाले भी नहीं लगने दें। ऐसा होने पर राहु ग्रह से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

- ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

वास्तु टिप्स: शादी को बनाना है यादगार तो अपनाएं ये 10 आसान उपाय

वास्तु टिप्स: घर में इन 8 जगहों पर लगाएं तांबे की सूर्य मूर्ति, होगी हर इच्छा की पूर्ति

 


Posted By: Kartikeya Tiwari