पिछले महीनें मक्का में हज के दौरान मची भगदड़ में मारे गए भारतीयों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। अब तक यह संख्या बढ़कर 101 हो गई है। जब कि अभी भी करीब 32 भारतीय लापता हैं। इस बात की जानकारी खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी है।


भारतीयों की पहचान प्रक्रियाविदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सुषमा स्वराज ने अपने बीते दिनों मक्का में हज के दौरान मची भगदड़ के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीटर पर कहा है कि‘सउदी प्रशासन ने हज भगदड़ में मारे गए और अधिक हाजियों की पहचान की है। मृतक भारतीयों की संख्या अब 101 है। 32 लोग अभी लापता हैं।’ वहीं इस भगदड़ वाले हादसे को लेकर कल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने भी बयान दिया था। उनका कहना था कि भारत मक्का हज में मारे गए भारतीयों की संख्या नजर रखे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान अभी भी लापता 32 भारतीयों की तलाश की जा रही है। इसके लिए विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह सउदी अरब में मौजूद हैं। वह सउदी अधिकारियों द्वारा लापता भारतीयों की पहचान करने की प्रक्रिया में मुख्य रूप से शामिल हैं।  कंकड़ मारने की रस्म के समय
गौरतलब है कि अभी बीते 24 सितंबर को हज के दौरान मक्का में भगदड मच गई थी। इसमें शैतान को कंकड़ मारने की रस्म के दौरान हाजियों की दो बड़ी कतारें एक दूसरे के सामने आ गई थीं। जिससे इस दौरान करीब 700 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। काफी संख्या में लोग घायल भी हुए थ्ो। इस हादस से कुछ दिन पहले ही वहां पर एक मस्िजद की छत पर क्रेन गिर गई थी। इसमें भी करीब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। जिसमें 11 भारतीय शामिल थ्ो। इस हज में 180 देशों के 20 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। भारत से करीब 1 लाख से ज्यादा लोग इसमें शामिल हुए थ्ो।

inextlive from World News Desk

Posted By: Shweta Mishra