-इंद्रपुरी नवयुवक समिति ने किया सामूहिक विवाह का आयोजन

-मंत्री सीपी सिंह ने किया कन्यादान, समिति ने उठाए सारे खर्च

RANCHI: महाशिवरात्रि के मौके पर इंद्रपुरी नवयुवक समिति के मंडप में क्क् जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसके पूर्व राधाकृष्ण मंदिर से शिव बरात के साथ इन जोड़ों की भी बरात निकली। राधाकृष्ण मंदिर से अपर बाजार, अल्बर्ट एक्का चौक, रातू रोड होते हुए बरात नवयुवक समिति के कार्यालय कैंपस में पहुंची। जहां बरातियों का स्वागत हुए और समधि मिलन के बाद विवाह के अनुष्ठान पूरे कराए गए। क्क् कन्याओं का कन्यादान नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने किया, जबकि सभी गरीब कन्याओं की शादी का बीड़ा नव युवक समिति ने उठाया था। समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि इसके लिए पिछले दो महीने से तैयारी चल रही थी। शादी में नव दंपतियों को कपड़े, गहने और घरेलू सामान देकर विदा किया गया।

बरातियों पर बरसे फूल

बरातियों का स्वागत फूलों से किया गया। इसके बाद जयमाल कीरस्म अदा की गई। जयमाल और तमाम रस्मों की अदायगी के बाद मंडप में सभी जोड़ों की शादी हुई। पंडित रजनीकांत मिश्र ने विवाह के सभी अनुष्ठान पूरे करवाए। तमाम बरातियों और सरातियों को भोजन भी कराया गया।

इनकी बनी जोड़ी

सूरज संग रजनी

सोहन संग सुनिता

विजय संग उर्मिला

अजय संग ललिता

राजकुमार संग सरिता

ब्रजेश संग सुषमा

महेश संग शांति

अर्जुन संग सुनिता

बंदे संग अनिता

जय संग मुन्नी

टुन्न्‍‌ाू संग सोनी

भोले की निकली बरात, नाचे भूत-पिशाच

महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा भोले की भव्य बरात निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ भूत, पिशाच, नर-कंकाल व विभिन्न झांकियों का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। झांकी में लोग तरह-तरह की वेश-भूषा धारण कर शामिल हुए। झांकियों में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ महुआ माजी आदि तमाम लोग शामिल हुए। पहाड़ी मंदिर, कृष्णा नगर और तमाम जगहों से निकाली गई शिव बरात ने पूरे शहर का भ्रमण किया। अल्बर्ट एक्का चौक पर विभिन्न स्थानों से निकली शोभायात्रा का मिलन हुआ, जहां पर घंटों भजन गायन का दौर चलता रहा।

Posted By: Inextlive