देश में गणतंत्र दिवस को लेकर काफी तैयारि‍यां चल रही हैं। इस खास मौके पर गाजियाबाद शहर में एक व‍िशेष कार्यक्रम आयोजि‍‍त क‍िया जा रहा है। यहां के सेंट्रल पार्क में 111 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। कहा जा रहा है कि अगर चार फीट ऊंचे चबूतरे को भी जोड़ लिया जाए तो यह त‍िरंगा करीब 115 फीट का हो जाएगा। हालांकि देश में पहले भी 200 से 300 फीट से भी काफी ऊंचाई वाले त‍िरंगे फहराए जा चुके हैं। जानें ऊंचाई को लेकर चर्चा में रहे इन त‍िरंगों को...

360 फीट का राष्ट्रीय ध्वज
बीते साल 2017 अगस्त में अमृतसर में वाघा-अटारी सीमा पर एक बार फिर भारत का सबसे ऊंचा ध्वज फहरा दिया गया है। यह 360 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर फहराया गया था। इसके पहले मार्च में भी अटारी बॉर्डर करीब 350 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराया गया था।

235 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
साल 2015 में देश में 200 फीट से ऊंचा ध्वज मध्य प्रदेश के भोपाल में फहराया गया था। यह राष्ट्रीय ध्वज 235 फीट ऊंचा था। इस तिरंगे को वल्लभ भाई पटेल पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 मई को फहराया था।
207 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा
मार्च 2014 में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के पास 60 फीट चौड़े और 90 फीट लंबे तिरंगे को 207 फीट ऊंचे पोल पर फहराया गया था। इसे कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने फहराया था। इस झंडे का वजन करीब 35 किलोग्राम था।


तो क्या इन वजहों से हुआ CM नीतीश कुमार के काफिले पर हमला

 

Posted By: Shweta Mishra