Vikrant Sheetal Baby Boy: विक्रांत मैसी और उनकी वाइफ शीतल ठाकुर ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को बताया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Vikrant Massey-Sheetal Thakur Baby Boy: बॉलिवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस और ओटीटी दोनों ही जगह तहलका मचाया हुआ है। इसी बीच अब एक्टर की लाइफ में एक और गुड न्यूज ने दस्तक दी है। जी हां, विक्रांत मैसी और उनकी वाइफ शीतल ठाकुर ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को बताया है।

View this post on Instagram A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

कैसे शेयर की गुड न्यूज?
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने बेटे के होने की खुशखबरी दुनिया के साथ शेयर की। कपल ने एक फोटो शेयर कर लिखा कि, "07.02.2024 क्योंकि हम एक हो गए हैं। हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से झूम रहे हैं, प्यार शीतल और विक्रांत।" इस पोस्ट के अपलोड होते हैं कपल के फैंस को दोस्तों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दिया।

View this post on Instagram A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

कैसे शुरू हुई विक्रांत और शीतल की लव-स्टोरी?
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की लव स्टोरी वेब सीरीज के सेट पर हुई थी। दोनों 2015 में 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' की शूटिंग के दौरान मिले थे। जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ और एट लास्ट उन्होंने 19 फरवरी 2022 को एक दूसरे के साथ शादी रचा ली।

Posted By: Anjali Yadav