Vikrant Massey On Sheetal Thakur: विक्रांत मैसी ने फिल्म 12वीं फेल के जरिए हर तरफ से जमकर तारीफें बटोरी है। ऑडियंस को ये फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आई कि जिसने भी इस एक बाद देखा वो इससे इंस्टेंट कनेक्ट कर गया। इसी बीच 12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। 12th Fail Actor Vikrant Massey: फिल्म 12वीं फेल ने थिएटर में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होते ही मानें सैलाब ही ला दिया। विक्रांत मैसी ने इस फिल्म के जरिए हर तरफ से जमकर तारीफें बटोरी है। ऑडियंस को ये फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आई कि जिसने भी इस एक बाद देखा वो इससे इंस्टेंट कनेक्ट कर गया। इसी बीच 12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी ने कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। विक्रांत ने बताया कि जब उनके पास ऑडिशन देने के लिए भी पैसे नहीं थे, तब उनकी पत्नी शीतल ठाकुर (तब उनकी गर्लफ्रेंड) ने कई महीनों तक उनका पूरा खर्च उठाया था। शीतल उन्हें पॉकेट मनी भी देती थीं।

View this post on Instagram A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

क्यों विक्रांत ने किया तंगी का सामना?
विक्रांत मैसी ने रिसेंटली एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो 24 साल के थे, तब वो हर महीने 35 लाख रुपये कमाते थे। क्योंकि उस समय उनके पास टीवी शो का अच्छा खासा कॉन्ट्रैक्ट था। लेकिन इसके बाद एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री छोड़कर फिल्मों में आने का फैसला लिया। जिसके चलते एक साल में ही उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई। इस दौरान वो जब भी किसी फिल्म का ऑडिशन देने जाते थे, तब शीतल ठाकुर ही उन्हें पैसे दिया करती थीं।

View this post on Instagram A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को कर रहे इंजॉय
एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म की सक्सेस इंजॉय करने के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी खुलकर जी रहे हैं। विक्रांत अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी पत्नी और अपने बेटे के साथ बिताते हैं। बता दें कि, कपल ने 2015 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। जिसके बाद उन्होंने 19 फरवरी 2022 में धूमधाम से शादी रचाई। वहीं कपल ने 10 फरवरी को अपने घर एक नन्हे मेहमान का वेलकम किया।

Posted By: Anjali Yadav