अमेरिका में कैलिर्फोनिया राज्‍य के सैन बैर्नाडिनो शहर में विकलांगो के एक सोशल सेंटर पर गोलीबारी करके करीब 14 लोगों की हत्‍या कर दी।


आतंकी हमले की पुष्टि नहींअमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के सैन बैर्नाडिनो में हुई गोलीबारी में 14 लोग मारे गए हैं। गोलीबारी विकलांग लोगों के लिए बनाए गए एक सामाजिक सेवा केंद्र पर हुई। पुलिस का कहना है कि उसने तीन हमलावरों में से एक व्यक्ति को मार गिराया है जिस पर गोलीबारी की घटना में शामिल होने का संदेह था। हमलावरों में एक महिला भी शामिल बताई गई है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आतंकी हमला होने या न होने की भी पुष्टि नहीं की गई है।पुलिस ने बढ़ायी सुरक्षा
सैन बैर्नाडिनो के पुलिस प्रमुख ने 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उनके मुताबिक यह मृतकों की शुरुआती संख्या है। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। जहां यह घटना हुई, उस इमारत को सुरक्षित किया जा रहा है। गोलीबारी की घटना एक गोल्फ कोर्स के समीप हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को अपने सभी काम रोकने को कहा है। इस इलाके में कार्यालय और औद्योगिक इमारतें हैं। इस घटना से कुछ ही दिन पहले कोलोरैडो की एक क्लीनिक में एक बंदूकधारी ने तीन लोगों को मार डाला था।

inextlive from World News Desk

Posted By: Molly Seth