-1990 में खाजेकलां थाना के अशोक चक्र गली में बम विस्फोट में 3 की हुई थी हत्या

PATNA CITY: खाजेकलां थाना एरिया के अशोक चक्र गली में हुए दंगा मामले में एडीजे-म् आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने ख्8 में से क्भ् लोगों को इस कांड से साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। तत्कालीन एसएचओ द्वारा खाजेकलां थाना में ख्ब्8/90 दर्ज किया गया था। इसमें ख्8 लोगों को आरोपी किया गया था।

दोनों पक्षों को गंभीरता से सुना

एडीजे-म् आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने सेशन ट्रायल 8क्म्/ख्00फ् में अभियोजन पक्ष की ओर से फैजुल होदा ने बहस की, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता संजय कुमार-भ् ने अपना तर्क रखा। दोनों को सुनने के बाद एडीजे-म् ने ख्8 में से क्भ् लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। इसमें प्रदीप कुमार सिन्हा, सुरेश महतो, बुलाकी, रामचंद्र साह, नरेश कुमार, विनोद कुमार, सत्येंद्र कुमार, अनिल कुमार पिता देवना। प्रसाद, अनिल कुमार पिता सरयुग प्रसाद, अशोक कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, रामप्रवेश, अर्जुन प्रसाद एवं विजय कुमार शामिल हैं।

क्या था मामला

दो नवंबर 90 को अशोक चक्र गली दो संप्रदाय के बीच दंगा हुआ था। सूचना पर एसएचओ जीएम कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि जलील मियां के शीशी फैक्टरी के निकट अज्ञात दो लोग मृत पड़े हैं। इसमें एक गली के मोड़ पर गंभीर रूप से घायल पड़ा था। उसके बताए अनुसार तीन मंजिला मकान गणेश प्रसाद के यहां जांच की तो बम बनाने का सामान व आठ जिंदा बम बरामद किया गया। दो अज्ञात शव में एक क्8 व दूसरा ख्भ् वर्ष का था। घायल की भी बाद में सिटी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Posted By: Inextlive