भारत में अब तक कोविड-19 से 566840 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 418 मरीजों की मौत हाे गई। इसके साथ ही यह आंकड़ा बढ़कर 16893 पहुंच गया है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमण के 18,522 नये मामले सामने आए हैं। केेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक दिन के इस आंकड़े के साथ भारत में अब तक 5,66,840 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 418 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16,893 पहुंच गया है।देश में कोरोना से ठीक होने की दर 59.07 प्रतिशत
मंगलवार सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना वायरस से वर्तमान में 2,15,125 लोग संक्रमित हैं जिनका उपचार चल रहा है जबकि 3,34,821 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर जा चुके हैं। एक मरीज ठीक होकर अपने देश वापस जा चुका है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि देश में कोराेना संक्रमण से ठीक होने की दर 59.07 प्रतिशत है। देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश मौत संक्रमण
अंडमान और निकोबार द्वीप 0 90
आंध्र प्रदेश 180 13891
अरुणाचल प्रदेश 1 187
असम 11 7752
बिहार 62 9640
चंडीगढ़ 6 435
छत्तीसगढ़ 13 2761
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 0 203
दिल्ली 2680 85161
गोवा 3 1198
गुजरात 1827 31938
हरियाणा 232 14210
हिमाचल प्रदेश 9 942
जम्मू और कश्मीर 95 7237
झारखंड 15 2426
कर्नाटक 226 14295
केरल 22 4189
लद्दाख 1 964
मध्य प्रदेश 564 13370
महाराष्ट्र 7610 169883
मणिपुर 0 1227
मेघालय 1 47
मिजोरम 0 148
नागालैंड 0 434
ओड़िशा 23 6859
पुद्दुचेरी 10 619
पंजाब 138 5418
राजस्थान 405 17660
सिक्किम 0 88
तमिलनाडु 1141 86224
तेलंगाना 253 15394
त्रिपुरा 1 1380
उत्तराखंड 39 2831
उत्तर प्रदेश 672 22828
पश्चिम बंगाल 653 17907
Posted By: Satyendra Kumar Singh