हमारे देश के इन नेताओं और मंत्रियों का कोई जोड़ नही हैं। यह अक्‍सर ही अपने बयानों या फिर कारनामों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब पंजाब के एक कैबिनेट मिनिस्‍टर को ही ले लीजिए। जहां कल एक ओर पूरे देश में 69वें स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास से जश्न मनाया जा रहा था वहीं मंत्री ने उलटा तिरंगा फहरा दिया। हालांकि इस मामले की तलवार दो पुलिसकर्मियों पर गिरी है। उन्‍हें लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।


चेहरे से हवाईयां उड़ गईजानकारी के मुताबिक कल पूरे देश में 69वें स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास से जश्न मनाया गया। बच्चों से बुजुर्गों के बीच आजादी का जश्न देखने को मिला। हर जगह झंडे फहराए गए। इस दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को लेकर एक बड़ा अजीबो गरीब मामला सामने आया। जी हां कल पंजाब के अमृतसर स्थित गुरु नानक देव स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया भी भाग लेने पहुंचे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वहां पर मौजूद कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को झंड़ा फहराने के लिए आमंत्रित किया गया। हर किसी की निगाहें तिरंगा फहराने के इंतजार में थी। इस दौरान जैसे ही विक्रम सिंह मजीठिया ने झंडा फहरया वहां मौजूद लोगों के चेहरे से हवाईयां उड़ गई। उनके द्वारा फहराया गया तिरंगा उल्टा था। एक्शन लेने का आदेश
हालांकि जैसे ही इस बात की जानकारी हुई झंडा तुरंत ही सीधा करके दोबारा फहराया गया, लेकिन इस मामले को लेकर बवाल शुरू हो गया। वहीं इस मामले की जानकारी जब ऊपर तक प्रशासनिक अफसरों को हुई तो उन्होंने इसके खिलाफ एक्शन लेने का आदेश किया। जिससे इस मामले में प्रारंभिक जांच में इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह और एएसआई गुरिंदर सिंह को सस्पेंशन पर रखा गया है। इसके पीछे माना जा रहा है कि तिंरगा लगाने वालों की गलती से यह मामला उठा है, क्योंकि मंत्री को इस मामले में कोई जानकारी नही थी।  गौरतलब है कि विक्रम सिंह मजीठिया मजीठिया पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के करीबी रिश्तेदार हैं। वहीं मंत्री ने इस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से इकांर कर दिया।

Hindi News from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra