पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर आज राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाक की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।हालांकि इस दाैरान फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए।


जम्मू और कश्मीर (एएनआई)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में शुक्रवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। इस दाैरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस दाैरान लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद, पीआरओ (रक्षा) के मुताबिक प्रेम बहादुर खत्री और सुखबीर सिंह गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। वहीं इसके पहले गुरुवार को भारतीय सेना के सूबेदार, स्वतंत्र सिंह को पुंछ में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में मार दिया गया था। 47 से अधिक बार घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बता दें कि पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से ही दोनों देशों द्वारा 1999 में द्विपक्षीय युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। बीते महीनों आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी से एलओसी पर पाक द्वारा किए गए 3186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 24 से अधिक नागरिक मारे गए हैं और वहीं 100 से अधिक घायल हुए हैं। पिछले छह महीनों के दौरान भारत-पाक सीमा पर 47 से अधिक बार घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी है।

Posted By: Shweta Mishra