एक महत्वपूर्ण कोर्ट ड्रामा फिल्म है। यह सच्ची घटना पर बनी सच्ची फिल्म है। फिल्म 2004 में नागपुर में हुई एक ऐसी घटना पर आधारित है जिसमें 200 महिलाओं ने मिल कर एक बलात्कारी और हत्यारे को दंड दिया था। वह भी भरी अदालत में। फिल्म में दलित विमर्श से लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे नारी सशक्तिकरण की बात है। अमोल पालेकर जैसे कलाकार का फिल्म के साथ जुड़ना ही फिल्म को खास बना देता है। पढ़ें पूरा रिव्यु

फिल्म : 200 हल्ला हो
कलाकार : अमोल पालेकर, रिंकू राजगुरु, बरुण सोबती, साहिल खट्टर, उपेंद्र, इंद्रनील सेनगुप्ता
निर्देशक : सार्थक दासगुप्ता
ओटीटी : ज़ी 5
रेटिंग : 3.5 स्टार

क्या है कहानी
नागपुर की पिछड़ी हुई एक बस्ती है। रही नगर। वहां की 200 महिलाएं एक लोकल गुंडे बल्ली चौधरी (साहिल ) को दंड देती है, वह भी स्थानीय कोर्ट में। चुनाव सिर पर है। ऐसे में महिलाओं को सजा दिलाने की मांग बढ़ती है। जातिवाद का मुद्दा सामना आता है। इसी बीच रिटायर्ड जज विट्ठल डांगले (अमोल पालेकर) की एंट्री होती है, वह इस पूरे मामले की जाँच एक कमिटी के अध्यक्ष के रूप में शुरू करते हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, दलित समाज, दलित समाज में महिला और पिछड़ी जाति की महिलाओं से जुड़े मुद्दे एक-एक कर सामने आते हैं। इन सबके बीच दलित युवा के रूप में सुर्वे (रिंकू राजगुरु) उभरती है, वह लगातार अन्याय के खिलाफ लड़ती है। एक पिछड़ी जाति वर्ग की महिलाओं से क्या सलूक किया जाता है, किस तरह पुलिस प्रशासन दलाल के रूप में काम करती है। यह सबकुछ बड़ी ही बारीकी से फिल्म में दर्शाया गया है। क्या वाकई में सच को न्याय मिल पाता है। यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।

क्या है अच्छा
बेहद ईमानदारी से रियलिस्टिक अप्रोच के साथ गढ़ा गया कोर्ट ड्रामा है। तर्क के साथ कही गई कहानी है। कास्टिंग जबरदस्त है। जातिवाद के अहम मुद्दे को उठाया गया है। लीक से हट कर फिल्में बनाने में माहिर रहे हैं सार्थक।

क्या है बुरा
फिल्म की अवधि थोड़ी कम होती तो कहानी और अधिक सटीक लगती।

अदाकारी
अमोल पालेकर जैसे अभिनेता का फिल्म में होना फिल्म को खास बना रहा है। दमदार और सशक्त किरदार निभाया है अमोल ने। रिंकू अपने किरदार में परफेक्ट हैं। बरुण, साहिल, इंद्रनील का भी बढ़िया काम है।

वर्डिक्ट
एक जबरदस्त कोर्ट रूम ड्रामा और सामाजिक मुद्दे में दिलचस्पी लेने वाले दर्शकों के लिए एक सार्थक फिल्म है।

Review by: अनु वर्मा

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari