2021 yearly Horoscope Gemini Rashifal 2021 Gemini Horoscope Mithun Rashifal: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने आने वाले नए साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां जानें जॉब करियर व्‍यापार और प्‍यार के मामले में 'मिथुन' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है काकी कू घ ड़ छ के को हा तो जानें अपनी राशि 'मिथुन' का पूरा हाल।

2021 yearly Horoscope Gemini Rashifal 2021 Gemini Horoscope Mithun Rashifal : Gemini Horoscope 2021 January : इस राशि वालों पर शनि की ढैया का आंशिक प्रभाव रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। यह माह शुभाशुभ मिश्रित फलदायक रहेगा। माह के प्रारम्भ में कुछ दबावपूर्ण स्थितियाँ बनेगीं लेकिन उत्तरार्ध में कुछ लाभकारी स्थितियाँ बन सकती है। भाग्य भी इस राशि के जातकों का साथ देगा। जिससे कुछ बड़े कार्य सम्पन्न हो सकते है। कर्मचारियों के कार्यों में कुछ परेशानियाँ आ सकती है। यद्यपि धन भाव अनुकूल रहेगा। अनावश्यक यात्रा दौड़ भाग की अधिकता रहेगीं। अनावश्यक प्रपंचों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें नहीं तो परेशानी का योग है। व्यापारियों के लिए यह माह लगभग अनुकूल है। भागदौड़ एवं परिश्रम से आय के साधन बढ़ेगें।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Rashifal 2021-Aries: मेष राशि वालों की जिंदगी में क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें

Mithun Rashifal 2021 February: इस माह में राजसत्ता से तनाव की स्थिति रहेगी। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों पर दबाव की स्थिति बन सकती है। सावधान रहें। विरोधियों से विवाद एवं तनाव का योग है। अनावश्यक धन हानि या खर्च की अधिकता हो सकती है। लेकिन गुरु की स्थिति अनुकूल हो रही है जिससे स्थितियाँ थोड़ी पटरी पर आयेगीं। गुरु का स्वर्णपाद से स्पर्श हो रहा है। जिससे स्थितियाँ अनुकूल होगीं। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। मन कुछ विचलित हो सकता है। बड़े लोगों एवं बुजुर्गों का सहयोग एवं आशीर्वाद बना रहेगा। कृषि एवं नौकरी में लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। मन कुछ खिन्न एवं अवसाद रह सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा।

Rashifal 2021-Taurus: जॉब, कारोबार हो या प्‍यार, 'वृष' राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

Mithun Rashifal 2021 March: कर्मचारी एवं अधिकारियों से तनाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। माँ को कोई रोग या शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है इसके अतिरिक्त शारीरिक रोग,उलझन असमय पर भोजन आदि के कारण कष्ट मिल सकता है लेकिन स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा। नौकरीपेशा वालों के लिए स्थितियाँ अनुकूल होगीं। कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। कष्टों में कमी आयेगी। मानसिकरुप से जातक प्रसन्न होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए भी समय लगभग अनुकूल रहेगा। सूझ-बूझ से किये गये कार्य से व्यापार में बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। सूर्य को जल दें इससे स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Mithun Rashifal 2021 April: स्त्री से मदभेद या स्त्री को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है या स्त्री के कारण अन्य कोई पीढ़ा मिल सकती है। यह माह शुभ-अशुभ मिश्रित फलदायक होगा। अत्यधिक खर्चों के कारण परेशानियाँ आयेगीं। बाहरी संबंधों में भी थोड़ा दबाव बनेगा। ईष्ट मित्रों से अनावश्यक मतभेद की स्थितियाँ बनेगीं। भाई बहनों एवं सगे संबंधियों के सुख में कमी का अनुभव होगा। व्यवसाय में व्यय की अधिकता होगी उसके अपेक्षा लाभ कम होगा लेकिन व्यापार की आधारशिला मजबूत होगी और भविष्य की दृष्टि से व्यापार की पैठ मजबूत बनेगी। आने वाले महीनों में इसकी लाभप्रद स्थितियाँ दिखाई देने लगेगीं। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान बनाये रखें।

Rashifal 2021- Cancer: कर्क राशि वालों के लिए ये तोहफे लेकर आएगा नया साल, जानें 2021 का पूरा हाल

Mithun Rashifal 2021 May: यह माह इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी आदि में उन्नति का योग बनेगा। माता पिता का सम्मान होगा। जातक के प्रति माता पिता का अनुराग बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह माह सामान्य लाभकारी स्थितियाँ बनायेगा। परिवार के लोगों का भी सहयोग जातक को मिलेगा। दिनचर्या सुव्यवस्थित ढंग से चलेगी। किसी बिन्दु पर निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। धर्म कर्म एवं अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार की दृष्टि से यह सप्ताह उन्नतिशील एवं लाभदायक होगा। बड़े लाभ की स्थितियाँ भी बनेगीं। जातक के मन में परोपकार की भावना भी विकसित होगी। लोगों के कल्याण में रुचि बढ़ेगी।

Rashifal 2021 - Leo: सिंह राशि वालों के लिए ये फायदे और नुकसान लेकर आ रहा नया साल, जानें पूरा हाल

Mithun Rashifal 2021 June: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में उन्नति करने का योग बनेगा। नौकरी वालों के लिए भी यह अनुकूल है। पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। किसी अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। आपसी संबंध मधुर बनाये रखें। इससे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। यदि कोई केस की स्थिति बनें तो जातक अदालत का सहारा लेकर बदला ले सकता है। सगे-संबंधियों से तनाव एवं दबाव की स्थिति बनेगी। भाईयों की कलह से जातक परेशान हो सकता है। पारिवारिक उलझनें बढ़ेगीं। महीनें के उत्तरार्ध में जातक यदि कोई धार्मिक कार्य करेगा तो परेशानियाँ दूर होगीं। पारिवारिक सुख में भी वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से समय थोड़ा दबावपूर्ण है। इसलिए उद्योग धन्धें में सोच-समझकर पैसा लगायें।अपने कार्य व्यापार में पैनी दृष्टि बनायें रखें।

Rashifal 2021 - Virgo: कन्‍या राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें पूरे साल का राशिफल

Mithun Rashifal 2021 July: जातक यदि सोच-समझकर घर परिवार के कार्यों में रुचि लेगा तो पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। यह माह सामान्य सफलतादायक होगा। कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। साहस एवं पराकर्म में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सुख एवं सहयोग में जातक थोड़ा कमी महसूस कर सकता है। चोरी का भय, आकस्मिक हानि जैसी परेशानी से जातक परेशान हो सकता है। अधिक परिश्रम से जातक स्थितियों को अनुकूल बना सकता है। इससे धन की वृद्धि का योग भी बनेगा। कठिन परिश्रम से ही हर कार्य पटरी पर आने की स्थिति बन सकती है। दुष्टजनों की संगत से बचें। व्यापार आदि की दृष्टि से यह समय प्रयत्न एवं परिश्रम से कारोबार में सफलता एवं वृद्दिदायक होगा। धनार्जन की स्थिति बनेगी।

Rashifal 2021 - Libra: नया साल बदलकर रख देगा तुला राशि वालों की जिंदगी, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Mithun Rashifal 2021 August: स्वस्थ्य के प्रति सतर्क रहें स्वास्थ्य जैसी परेशानी का योग बन सकता है। जिससे व्यय की अधिकता हो सकती है। यात्रा सोच-समझकर करें नहीं तो घटना दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। कठोर परिश्रम से जीवन का निर्वाह करने में जातक सफल होगा। नौकरी करने वालें अपने चातुर्य एवं कौशल से आर्थिक स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल होगें। मान-सम्मान की रक्षा करने में नई रणनीति से काम लेना होगा। नये सम्बन्ध बनाने में जातक सफल होगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज में भी जातक की मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पत्नि एवं संतान को भी उत्तम सुख मिलने का योग है। व्यापारियों को सूझ-बूझ से काम लेना होगा। कठिन परिश्रम एवं चातुर्य़ता से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Rashifal 2021 - Scorpio: नए साल में कुछ यूं चमकेगी वृश्चिक राशि वालों की किस्‍मत, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Mithun Rashifal 2021 September: संतान एवं पत्नि से जातक को सहयोग मिलेगा और बड़े धनार्जन की स्थिति बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हो सकता है। साहस एवं प्राकर्म से जमीन-जायजात एवं भवन का लाभ जातक को मिल सकता है। आर्थिक स्थितियों को जातक पटरी पर लाने में जातक सफल होगा। स्वास्थ्य लाभ भी जातक को मिलेगा। निर्णायक क्षमता का भी विकास होगा। अनावश्यक झंझटों एवं विवादों से बचें। धार्मिक कार्यों के प्रति जातक की आस्था बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए यह माह आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट से लाभ की स्थिति बन सकती है।

Horoscope 2021 - Sagittarius: नए साल में ऐसे चमकेगी धनु राशि वालों की किस्‍मत, जानें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

Mithun Rashifal 2021 October: इस माह जातक को भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है लेकिन धन लाभ की स्थिति बनेगी। पत्नि पक्ष से अनावश्यक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें नहीं तो शारीरिक परेशानी का भी योग है। यह माह शुभाशुभ फलकारक होगा। शुभ विचारों का उदय होगा। क्रोध एवं जल्दबाजी में कोई फैसला न लें समाजिक कार्यों में उत्साह बढ़ेगा। जातक के महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं से तनाव मिल सकता है। व्यापार की दृष्टि से माह अनुकूल है। व्यापार आदि में वृद्धि का योग है।

Horoscope 2021 - Capricorn: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Mithun Rashifal 2021 November: परिश्रम से सफलता का योग बनेगा। नौकरी में उन्नति या पदोन्नति का भी योग है परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बन सकता है। दिनचर्या सामान्य रहेगी। कार्यों की अधिकता रहेगीं। जिसके कारण परिवार को जातक समय कम दे पायेगा। पत्नि से मदभेद की स्थितियाँ बनेगीं। अत्यधिक परिश्रम से भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रु एवं विरोधी सक्रिय हो सकते है। क्रोध में कोई शीघ्र फैसला न लें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहेगीं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। अध्यात्मिक चेतना का विकास होगा। व्यापारिक दृष्टि से समय परिश्रम के साथ अनुकूल बनाने वाला माह है। सोच-समझकर व्यापार में पैसा लगाये तभी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Horoscope 2021 - Aquarius: कुंभ राशि वालों की लाइफ में खूब धन आएगा, लेकिन परेशानियां भी लाएगा, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Gemini Horoscope 2021 December: शिक्षा के क्षेत्र में जातक को कम लाभ मिलेगा। पढ़ाई लिखाई में भी जातक का मन कम लगेगा। सट्टा व्यापार लाटरी एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले थोड़ा सावधान रहें या सावधानी से पैसा लगायें नहीं तो आर्थिक हानि का योग है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। जातक अनावश्यक मिथ्या बातों पर ध्यान न दें। अपवाद, रोग, मानसिक कष्ट आदि की स्थितियाँ बन सकती है। शत्रु परेशान कर सकते है लेकिन जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो अपनी बुद्धि एवं कौशल से शत्रुओं को नष्ट करने में सफल हो सकता है।जातक अपनी सूझ-बूझ से कुछ महत्वपूर्ण सफलतायें भी हासिल कर सकता है।इसबीच जातक पारिवारिक सुख एवं शांति का भी अनुभव कर सकता है। व्यापारियों के लिए यह माह कठिन परिश्रम से ही लाभ देने वाला होगा। इसलिए सोच-समझकर सही दिशा में परिश्रम करें तभी लाभ की स्थितियाँ बनी रहेगीं।

Horoscope 2021 - Pisces: मीन राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Posted By: Chandramohan Mishra