2021 yearly Horoscope Leo Rashifal 2021 Leo Horoscope Singh Rashifal : ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने आने वाले नए साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां जानें जॉब करियर व्‍यापार और प्‍यार के मामले में 'सिंह' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है मामी मू मे मो टा टी टू टे तो जानें अपनी राशि 'सिंह' का पूरा हाल।

2021 yearly Horoscope Leo Rashifal 2021 Leo Horoscope Singh Rashifal: Leo Horoscope 2021 January : इस माह जमीन जायजात वाहन के क्रय विक्रय का लाभकारी योग है। लेकिन विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों से तनाव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट का भी योग है लेकिन जातक अपने उद्देश्य को पूर्ण करने में सफल हो सकता है। पुरानी अनेक परेशानियों का निवारण हो सकता है। घर गृहस्थी में सुख-शांति बनी रहेगी। नजदीकी लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से भी कुछ विरोधात्मक स्थिति पैदा हो सकती है। नवीन कार्यों की योजना बन सकती है। व्यापारियों के लिए अनुकूल समय है। जमीन-जायजाद में पैसा लगाना लाभकारी हो सकता है। कार्य व्यापार में सूझ-बूझ से आगे बढ़ने का योग है।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Rashifal 2021-Aries: मेष राशि वालों की जिंदगी में क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें

Singh Rashifal 2021 February: इस माह मित्रों से सहयोग मिलेगा। जिससे कार्यों में सक्रियता आयेगीं। विद्यार्थोयों को पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी एवं सफलता मिलेगीं। घरेलू वातावरण सुखमय एवं शांतिमय तरीके से व्यतीत होगा।पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में जातक सक्षम होगा। अनावश्यक तर्क-वितर्क का सामना करना जातक को पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बनाये रखें। संतान पक्ष से सुख एवं उन्नति का योग बनेगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। कार्य व्यापार में उत्तरोत्तर उन्नतिशील स्थितियाँ बनी रहेगीं।

Rashifal 2021-Taurus: जॉब, कारोबार हो या प्‍यार, 'वृष' राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

Singh Rashifal 2021 March: इस माह घरेलू समस्याओ का समाधान करने में जातक सफल हो सकता है। सुख-साधनों में अधिक व्यय करने से आर्थिक दबाव की स्थिति बन सकती है। कुछ बड़े मनोरथ सिद्ध न होने से जातक थोड़ा हतोत्साहित हो सकता है। पारिवारिक विषयों से जातक परेशान हो सकता है। नये लोगों के मिलने से जातक का अनुभव बढ़ेगा। परिस्थितियों से निपटने का रास्ता भी मिलेगा। आपसी लोगों से विरोध न बढ़ाये नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर ही निर्णय लें और आगे बढ़ने का प्रयास करें। व्यापारिक दृष्टि से यह माह मध्यम रहेगा। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगाये तभी आर्थिक स्थितियाँ अनुकूल बनी रह सकती है।

Rashifal 2021-Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें पूरा हाल

Singh Rashifal 2021 April: इस माह संतान से अनावश्यक मतभेद एवं तनाव मिल सकता है लेकिन न्यायालय के कार्यों में विजयश्री मिल सकती है। जिससे तनावों में कमी आयेगी। यह माह श्रम से संघर्ष करने पर सफलतादायक हो सकता है। कृषि व्यापार नौकरी की स्थिति में सुधार होगा। नवीन कार्यों की योजना बनेगी जिससे समस्याओं का भी समाधान होगा। जातक अपने कठिन परिश्रम से स्वतंत्र कार्य क्षेत्र को विस्तार देने में सफल हो सकता है। कृष्टि एवं नौकरी में उत्तरोत्तर सुधार होगा। व्यापारियों के लिए भी समय परिश्रम से आगे बढ़ने वाला है तभी लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

Rashifal 2021- Cancer: कर्क राशि वालों के लिए ये तोहफे लेकर आएगा नया साल, जानें 2021 का पूरा हाल

Singh Rashifal 2021 May: इस माह जातक यदि किसी पद पर कार्य कर रहा होगा तो उसकी उन्नति का योग है। पत्नि की परेशानी का योग है। उसके ऑपरेशन का योग बन सकता है। जातक के मान-सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। अनेक शुभ कार्यों की योजना बनेगी। वाहन या चोट-चपेट का भय जातक के मन में समाँ सकता है। जातक के दाम्पत्य जीवन मे मधुरता बढ़ेगी। एवं आपसी संबंध स्थापित होगें। धन की स्थितियाँ बहुत अनुकूल न होने से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। व्यर्थ के भ्रमण से जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से जातक के कार्य व्यापार में अल्प लाभ की स्थितियाँ बनेगीं। इसलिए व्यापार में आने वाली परेशानियों को बारीकी से समझें। दुष्ट विरोधी एवं नीच की संगति से बचें नहीं तो अनावश्यक कष्ट मिल सकता है।

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Rashifal 2021 - Virgo: कन्‍या राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें पूरे साल का राशिफल

Singh Rashifal 2021 June: इस माह इस राशि के जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार में शुभ एवं मांगलिक कार्य होने का योग बन सकता है। इस माह के प्रारम्भ में उन्नतिशील वातावरण की स्थितियाँ बनेगीं लेकिन अत्यधिक व्यय के कारण तनाव या परेशानियाँ भी बढ़ सकती है। धन एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। हाथ पैर एवं कमर में दर्द का योग बन सकता है। आंख मूंद कर लोगों पर विश्वास न करें। विश्वास पात्रों से भी धोखा मिलने का योग है। शुभ कार्यों से धन का व्यय और मुकदमा का योग भी बनेगा। कुछ विरोधी एवं शत्रु परेशान कर सकते है। इस माह जातक धन की कमी महसूस कर सकता है। व्यापारियों को सोच-समझकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाना होगा। व्यापार में हर तरह का दबाव बना रह सकता है।

Rashifal 2021 - Libra: नया साल बदलकर रख देगा तुला राशि वालों की जिंदगी, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Singh Rashifal 2021 July: इस माह घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है प्रवास एवं अच्छे स्थानों पर पहुँच कर चिंतन करने की स्थिति बन सकती है। समानों के क्रय-विक्रय में लाभकारी स्थितियाँ बनेगीं। इस माह कुछ समस्यायें जातक को घेरी रह सकती है। जिससे मानसिक तनाव में वृद्धि होगी कार्यों में झंझट या रुकावटें आ सकती है। धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा। तो बिगड़े कार्य पटरी पर आयेगें। ज्यादा ऋण का लेन-देने न करें। शत्रुओं एवं प्रतिस्पर्धियों की वृद्धि हो सकती है। व्यापार आदि में श्रमायुक्त प्रयास से लाभकारी स्थितियाँ बनेगीं।

Rashifal 2021 - Scorpio: नए साल में कुछ यूं चमकेगी वृश्चिक राशि वालों की किस्‍मत, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Singh Rashifal 2021 August: इस माह इस राशि वालों को कठिन परिश्रम करने से ही धन लाभ होगा। पत्नि एवं संतान का सहयोग कम मिलेगा। जिससे जातक का मन थोड़ा खिन्न हो सकता है लेकिन किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से संपर्क बन सकता है जिससे जातक को सहयोग मिल सकता है। रोजी-रोजगार की स्थितियों में भी सुधार होगा। वाहन एवं मशीनरी सामानों के उपरकरणों के क्रय-विक्रय से जातक की लाभकारी स्थितियाँ बन सकती है। रोजी-रोजगार में अत्यधिक परिश्रम से ही लाभ का योग बनेगा। व्यापारियों के ले समय लगभग अनुकूल है। श्रम एवं सूझ-बूझ से लाभकारी स्थितियाँ बनाने में व्यापारी सफल हो सकते है।

Horoscope 2021 - Sagittarius: नए साल में ऐसे चमकेगी धनु राशि वालों की किस्‍मत, जानें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

Singh Rashifal 2021 September: इस माह मित्रों से अनावश्यक वाद-विवाद की स्थितियाँ बन सकती है। कार्यों में बाधा एवं तनाव की स्थिति रहेगी। धन व्यय एवं सुख-शांति में कमी आ सकती है जिससे मन अशांत हो सकता है। छोटी-छोटी परेशानियाँ जातक क घेर सकती है। धर्म कर्म में आस्था रखने से खराब ग्रहों का दान करने से परेशानियों में कमी आयेगी। और आर्थिक सुधार भी होगा। अधिकारियों से अवश्यक न उलझें नहीं तो बड़ी परेशानी में फंसने का योग है। व्यापारियों के लिए यह माह मध्यम फलदायी रहेगा। बाजार शेयर मार्केट में सावधानी से पैसा लगाये तभी धन की अनुकूलता बनी रहेगीं। विद्यार्थियों के लिए यह माह मानसिक उलझन के साथ पढ़ाई-लिखाई में सक्रिता बनाये रखने वाला समय है।

Horoscope 2021 - Capricorn: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Singh Rashifal 2021 October: इस माह विरोधियों से तनाव एवं चिंता मिल सकती है। रोग एवं अनावश्यक तनाव के कारण जातक चिंतित हो सकता है। पहले से बने बनाये मनोरथ पूर्ण न होने से निराशा का भाव बनेगा। शत्रुओं की वृद्धि होगी। लेकिन जातक अपनी बल-बुद्धि से शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होगा। अनावश्यक क्रोध से बचें। सूझ-बूझ से निर्णय लें। माह के उत्तरार्ध में स्थितियाँ कुछ सुधारपूर्ण होगीं जिससे कई कार्य पटरी पर आयेगें। व्यापार आदि की दृष्टि से लाभ की अपेक्षा हानि का योग अधिक है इसलिए व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति पर नजर बनाये रखें नहीं तो बड़ी हानि की संभावना बन सकती है। सोच-समझकर ही कार्य करें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़े तो लोगों का सहयोग मिल सकता है।

Horoscope 2021 - Aquarius: कुंभ राशि वालों की लाइफ में खूब धन आएगा, लेकिन परेशानियां भी लाएगा, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Singh Rashifal 2021 November: अत्यधिक खर्च से बचें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पूजा-पाठ एवं धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी जिससे जातक के तनाव में कमी आयेगी। घर में खुशी का वातावरण रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जातक के साहस में वृद्धि होगी जिससे जातक बड़ी-बड़ी कार्ययोजना बनाने का प्रयास करेगा। घरेलू कार्य में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए यह माह अत्यधिक परिश्रम के बाद किसी प्रतियोगिता में अल्प सफलता का योग बनायेगा। अत्यधिक व्यस्तता एवं शारीरिक श्रम के कारण जातक अस्वस्थ्य हो सकता है। यात्रा का अवसर मिल सकता है जिसमें जातक को आनन्द की अनुभूति होगी। व्यापारियों के लिए यह समय परिश्रम एवं सूझ-बूझ से उन्नति करने से लाभ होगा। धर्म कर्म में मन लगाने से स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगीं।

Horoscope 2021 - Pisces: मीन राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

Leo Horoscope 2021 December: इस माह दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी लेकिन मित्रों से मन-मुटाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर दबाव बनेगा जिससे शारीरिक अशक्ति के कारण चिंता बढ़ेगी। मास के प्रारम्भ में अन्न धन भूमि-भवन संबंधित लाभ का योग है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखें। उदर विकार से परेशानी हो सकती है। खान-पान में भी सावधानी रखें। नशीली पदार्थों के सेवन से बचें। स्त्री एवं संतान सुख में कमी का योग है आर्थिक हानि के कारण तनाव मिल सकता है। व्यापार आदि में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति है। स्वास्थ्य एवं आर्थिक दबाव के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है। इन सब परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए दुर्गा चालीसा या नौ दुर्गा की पूजा या कवच धारण करने से परेशानियाँ कम होगीं। और तनाव में कमी आयेगीं।

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Posted By: Chandramohan Mishra