2021 yearly Horoscope Taurus Rashifal 2021 Taurus Horoscope Vrish Rashifal: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने आने वाले नए साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां जानें जॉब करियर व्‍यापार और प्‍यार के मामले में 'वृष' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है इउएओवावीवूवेवो तो जानें अपनी राशि 'वृष' का पूरा हाल।

2021 yearly Horoscope Taurus Rashifal 2021 Taurus Horoscope Vrish Rashifal : Taurus Horoscope 2021 January: इस राशि वालों का माह मिलाजुला अर्थात शुभ-अशुभ फल वाला माह होगा। पत्नि एवं अन्य सगे संबंधियों से थोड़ा मतभेद की स्थिति बन सकती है। अप्रिय घटना या छोटी बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में भी अरुचि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विद्यार्थियों के लिए सफलता का योग कम है व्यापारियों के लिए यह सप्ताह परेशानी या अल्प लाभ वाला माह होगा इसलिए सोच-समझकर व्यापार की नब्ज को समझते हुए, बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाये नहीं तो हानि हो सकती है। स्वास्थ्य से संबंधित स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Vrish Rashifal 2021 June: दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के साथ अस्थिरता बनी रहेगी। थोड़ी सावधानी रखें नहीं तो कोई अप्रिय घटना से हानि हो सकती है। गुरु इस राशि के जातकों के लिए स्वर्णपाद से तृतीयेश पहुँचकर मिश्रित फलकारक हो सकता है। व्यय की अधिकता एवं समाजिक पदप्रतिष्ठा में दबाव की स्थिति बन सकती है लेकिन जातक यदि सोच-समझकर उत्साह से कोई नवीन कार्य करेगा तो बड़ा पद या कोई बड़ा कार्य करने का अवसर भी प्राप्त कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए अत्यधिक श्रम के साथ सफलता का योग है। स्वास्थ्य भी मिलाजुला रहेगा इसलिए सावधानी बनाये रखें। व्यापारियों के लिए यह माह मध्यम रहेगा लेकिन लोगों का सहयोग मिलेगा। जिससे व्यापार में उन्नति का योग बनेगा।

Rashifal 2021 - Virgo: कन्‍या राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें पूरे साल का राशिफल

Vrish Rashifal 2021 July: इस माह जातक उत्साहित एवं हर्षोल्लासित होगा। स्त्री, संतान एवं सगे-संबंधियों से सुख की प्राप्ति होगी यद्यपि दाम्पत्य जीवन में कुछ मतभेद की स्थितियाँ बनेगीं लेकिन सगे-संबंधियों से सहयोग मिलने के कारण सुख की प्राप्ति होगी। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रोजी-रोजगार की दृष्टि से भी यह माह सामान्य एवं लाभकारी दोनों स्थितियों में रहेगा। अनावश्यक ऋण लेने से बचें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ा सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल हो सकते है। सब मिलाकर यह माह लगभग अनुकूल रहेगा। रणनीति बनाकर किये गये कार्यों का अनुकूल फल प्राप्त होगा।

Rashifal 2021 - Libra: नया साल बदलकर रख देगा तुला राशि वालों की जिंदगी, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Vrish Rashifal 2021 August: इस माह आर्थिक लाभ में थोड़ा दबाव रहेगा। कठिन परिश्रम से जातक इन दबाव को कम करने में सफल होगा और लाभ की स्थिति भी बना सकता है। सुख-शांति से यह माह व्यतीत होगा। कार्यों की गतिशीलता बनी रहेगी लेकिन कभी-कभी मन अशांत होगा। भोजन आदि में अरुचि पैदा हो सकती है। अनावश्यक विवादों से बचें नहीं तो तनाव मिल सकता है। संतान पत्नि एवं सगे संबंधियों से लाभ का योग है। इस महीने के उत्तरार्ध में कुछ बिगड़े कार्य भूमि-भवन वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। जिससे जातक के कार्य पटरी पर आयेगें। और मन उत्साहित होगा। व्यापारियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। परिश्रम से व्यापार को आगे बढ़ाने में जातक सफल हो सकता है। अपने अराध्य देव की पूजा करें।

Rashifal 2021 - Scorpio: नए साल में कुछ यूं चमकेगी वृश्चिक राशि वालों की किस्‍मत, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Taurus Horoscope 2021 September: इस माह संसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। सामान्य धन लाभ की स्थिति बनेगी। बिगड़े कार्य बन सकते है। जिससे जातक के कई कार्य पटरी पर आ सकते है। बौद्धिक श्रम की अधिकता हो सकती है। सूझ-बूझ से जातक कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। राहु के कारण थोड़ा भ्रम एवं कार्यों में व्यवधान की स्थिति रहेगी लेकिन निरन्तर सूझ-बूझ एवं परिश्रम से जातक अपने कार्यों को अनुकूल बना सकता है। जिससे बिगड़े कार्य बनेगें और व्यापार में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह माह परिश्रम से आगे बढ़ने वाला होगा। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बनी रहेगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए, विद्यार्थी निरन्तर क्रियाशील बने रहें।

Horoscope 2021 - Sagittarius: नए साल में ऐसे चमकेगी धनु राशि वालों की किस्‍मत, जानें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल

Vrish Rashifal 2021 October: पर्यटन एवं तीर्थ यात्रा का अवसर इस माह इस राशि वालों को मिल सकता है। ईष्ट मित्रों एवं सगे-संबंधियों से जातक को अच्छी सलाह या आगे बढ़ने की योजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है यद्यपि यह समान्य लाभ वाला माह है। जातक अपने व्यक्तित्व के विकास में सफल होगा जिससे उसकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वस्त्र, अन्न एवं धन की प्राप्ति का योग है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह थोड़ा शारीरिक कष्ट देने वाला हो सकता है। सगे-संबंधियों से भी मतभेद की स्थिति बन सकती है। व्यापार आदि की दृष्टि से यह माह सामान्य लाभप्रद रह सकता है। सोच-समझकर व्यापार में पैसा लगायें। नहीं तो हानि की स्थिति हो सकती है।

Horoscope 2021 - Capricorn: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Vrish Rashifal 2021 November: इस माह अनावश्यक उलझनों में वृद्धि होगी।गलत कार्य करने के लिए लोग जातक को लोग प्रेरित कर सकते है इसलिए सावधानी बनाये रखें यह माह धन संचय कम एवं व्यय अधिक करायेगा। इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय लें। शनि की ढैया भी जातक पर प्राभाव डाल सकती है। अधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ से कार्य करना होगा। तभी जीविका सुचारु रुप से चलेगी। विद्यार्थियों के लिए यह माह कठिन परिश्रम से ही सफलतादायक हो सकता है सोच-समझकर रणनीति से तैयारी करें तभी सफलता मिल सकती है। अनावश्यक भ्रम एवं धन व्यय का योग है परिजनों से भी वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव आते रहेगें। अधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ से व्यापार करने से द्रव्य लाभ की स्थिति बन सकती है।

Horoscope 2021 - Aquarius: कुंभ राशि वालों की लाइफ में खूब धन आएगा, लेकिन परेशानियां भी लाएगा, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Taurus Horoscope 2021 December: अनावश्यक लोगों के आगमन से थोड़ा आर्थिक दबाव बनेगा। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। शारीरिक दृष्टि से यह माह थोड़ा कष्टप्रद हो सकता है। स्वजनों एवं ईष्ट मित्रों से अनबन हो सकती है। जिससे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है मान-सम्मान में भी कमी का योग है। वाणी की कठोरता के कारण पद हानि की स्थिति बन सकती है। धार्मिक विचारों की वृद्धि से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। दुष्ट संगत से हुई हानि की थोड़ी भरपाई हो सकती है। पिता से विरोध होने का योग बन सकता है लेकिन पुत्र एवं पत्नि का सहयोग मिलेगा। परिजनों से प्रेम एवं सौहार्द बढ़ेगा। जिससे सुख-शांति में वृद्धि होगीं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सुधार का योग है। रोगों का समन होगा। जातक राहत महसूस करेगा। व्यापारियों के लिए यह समय मिला जुला रहेगा। कठोर वाणी से व्यापार में हानि का योग है वहीं सूझ-बूझ से किये गये व्यापार में श्रम के साथ लाभ की स्थिति बनने का भी योग है।

Horoscope 2021 - Pisces: मीन राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ

Rashifal 2021-Aries: मेष राशि वालों की जिंदगी में क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें

Vrish Rashifal 2021 February: फरवरी माह भी मानसिक एवं शारिरिक कष्ट का योग बनाने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी होने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। लेन-देन में अनावश्यक दबाव महसूस कर सकता है। ऋण या कर्ज के जाल से बचें। प्रतिस्पर्धी एवं मित्रों से भी सावधान रहें नहीं तो धोखा मिल सकता है। इस बीच मित्रों एवं शुभ जनों को पहचानने का एक अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर ही व्यापारिक गतिविधि को आगे बढ़ाये नहीं तो तनाव मिल सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बहुत कम रहेगी। जातक यदि बहुत अधिक परिश्रम करेगा। तभी लाभ की स्थिति बनेगीं और स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Vrish Rashifal 2021 March: इस माह जातक यदि बात-चीत सही ढंग से करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है या कोई बड़ा प्रोजेक्ट अपने पक्ष में लाने में सफल हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से यह माह थोड़ा मन्दा जरुर रहेगा। लेकिन भविष्य की दृष्टि से इस माह में जो नींव पड़ेगी वहीं आगे के महीनों में बड़े लाभ की स्थिति बनायेगी। पारिवारिक चिंता एव तनाव का स्थिति रहेगीं। यश-प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी आ सकती है। स्वास्थ्य सुख में भी थोड़ी कमी का योग है। गृहस्थ वातावरण सुखमय एवं अनुकूल रहेगा। मांगलिक कार्य हो सकते है। जातक अपने कार्य व्यापार में अपनी कार्यशैली में बदलाव करेगा तो बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। माता-पिता का सुख इस राशि वालों को मिलेगा।

Rashifal 2021-Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें पूरा हाल

Vrish Rashifal 2021 April: जातक के परिवार में भाई-बहनों की उन्नति होगी। पारिवारिक गतिविधियाँ अनुकूल एवं सुखमय रहेगीं। भूमि-भवन वाहन एवं मकान की खरीददारी में सोच-समझकर ही निर्णय लें नहीं तो परेशानी या हानि की स्थिति बन सकती है। यह माह सामान्य सफलतादायी सिद्ध होगा लेकिन शुक्र ग्रह परिश्रम से धन संग्रह करा सकता है। अष्टमेश शनि स्वास्थ्य संबंधित परेशानी दे सकता है इसलिए सावधानी बनाये रखें। अनावश्यक भागदौड़ एवं खर्चे का योग बना सकता है सावधानी रखें। सोच-समझकर कार्य करें। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। जिससे स्थितियाँ पटरी पर आयगीं और जातक को राहत मिलेगी।

Rashifal 2021- Cancer: कर्क राशि वालों के लिए ये तोहफे लेकर आएगा नया साल, जानें 2021 का पूरा हाल

Vrish Rashifal 2021 May: संतान का सहयोग मिलेगा। नौकरी में थोड़ा संघर्ष रहेगा। पारिवारिक चिंता के कारण व्यापार आदि में थोड़ी गिरावट आ सकती है। अनावश्यक भ्रमण एवं खर्चे का भी योग है। भाई एवं सगे संबंधियों का सहयोग कम मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेगें। लोग अनावश्यक लोकापवाद या तनाव दे सकते है। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा यद्यपि पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। जीवनशैली में सुधार होगा। मानसिक तनाव के कारण कलाह की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय सोच-समझकर कार्य करने वाला है। साझेदारी में नुकसान हो सकता है। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से द्रव्य लाभ की स्थिति बन सकती है। सोच-समझकर किये गये कार्यों से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

Rashifal 2021 - Leo: सिंह राशि वालों के लिए ये फायदे और नुकसान लेकर आ रहा नया साल, जानें पूरा हाल

Posted By: Chandramohan Mishra