आपने अभी तक दूल्‍हों को कार या फिर घोड़ी पर आते-जाते देखा होगा। ऐसे में अगर आपसे कोई ये कहे कि हाल ही में एक जगह पर 251 दूल्‍हे साइकिल पर सवार होकर निकले तो आप शॉक्‍ड हो जाएंगे। आपको यकीन भी नहीं होगा लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है। हाल ही में सूरत शहर में दूल्‍हों का यह रूप देखने को मिला है। सबसे खास बात तो यह है कि इसके पीछे की वजह भी कम चौकाने वाली नही है। आइए जानें इस अनोखे मामले के बारे में...


एक जैसी पगड़ी पहनीजी हां सूरत में दूल्हों की एक अनोखी बारात देखने को मिली है। यहां पर हाल ही में एक साथ 251 दूल्हों की बारात निकली। एक तो एक साथ इतने दूल्हों की बारात का मामला ही काफी चौकाने वाला है। इसके अलावा इन दूल्हों का साइकिल पर सवार होकर जाना और ज्यादा हैरान करने वाला था। सभी दूल्हे काफी सजे धजे थे। सबने अपने सिर पर एक जैसी पगड़ी पहन रखी थी। इतना ही नहीं हर किसी के गले में दुपट्टा भी एक जैसा ही पड़ा था। इस नजारे को देखने के लिए लोग सड़को व चौराहों पर खड़े थे। इसके अलावा अपनी छतों से भी इन साइकिल वाले दूल्हों की बारात देख रहे थे। लोगों ने इनकी फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर भी डाली।


यहां भी क्लिक करें: मंगेतर ने किया इंकार तो लड़की ने उसी तारीख पर कुत्ते से रचाई शादी

यहां पर क्िलक करें: इस लड़की ने श्रीकृष्ण से शादी रचा निभाई मीरा की परंपराजागरुक करने निकले

हालांकि अब आप जरूर सोच रहे होंगे कि इन दूल्हों ने ऐसा क्यों किया। इसके अलावा एक साथ इतने दूल्हों की बारात कहां गई थी तो जान लें। ये दूल्हे दुल्हन लेने नहीं बल्कि प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरुक करने निकले थे। सूरत शहर में ट्रैफिक प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों को जागरुक करने के लिए पटेल समाज की ओर से एक रैली का आयोजन हुआ था। इस पर सभी 251 लोगों ने दूल्हे जैसा लुक बनाया था। इन दूल्हों का कहना था कि इस अनोखे अंदाज से लोग उन पर ध्यान देंगे। जिससे वह जब वह लोगों को ध्वनि और वायु प्रदूषण को रोकने का संदेश देंगे तो वह उसे निभाने का प्रयास करेंगे।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra