संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आंतक रोधी समिति की बैठक 28 और 29 तारीख को आयोजित हो रही है। बैठक के पहले दिन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 26/11 के मुंबई हमले के पीड़ितों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


मुंबई (एएनआई)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी समित (सीटीसी) की बैठक 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को मुंबई और नई दिल्ली में हो रही है। इस विशेष बैठक का पहला पार्ट आज मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में है। भारत पहली बार इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर ने इस अवसर पर स्मारक पर 26/11 के मुंबई हमले के पीड़ितों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह सिर्फ मुंबई पर हमला नहीं था
ताज होटल में यूएनएससी की बैठक में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह सिर्फ मुंबई पर हमला नहीं था। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर हमला था। परिणामस्वरूप, आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य राज्य की प्रतिबद्धता को सार्वजनिक रूप से चुनौती दी गई। विदेश मंत्री ने कहा, हमें मिलकर यह संदेश देना चाहिए कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय आतंकवादियों को जवाबदेह ठहराने और न्याय देने में कभी हार नहीं मानेगा। बैठक के लिए एकदम सही जगह


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा मुंबई जैसा शहर हाल के वर्षों में भारतीय आर्थिक विकास का सबसे अच्छा प्रतीक रहा है। बैठक के लिए एकदम सही जगह है। यह भी कहा कि 26/11 को कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। 26 नवंबर, 2008 को, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) द्वारा प्रशिक्षित दस आतंकवादियों ने ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे सहित मुंबई में सीरीज में टेरर अटैक किया। इसमें करीब 166 लोग मारे गए थे।

Posted By: Shweta Mishra