देहरादून

विकासनगर से त्यूणी जाने वाली सड़क पर वेडनसडे सुबह एक बाइक बर्फीले मार्ग पर अनियंत्रित होकर 400 मीटर नीचे टोंस नदी में जा गिरी। एक बाइक पर चार लोग सवार थे। चारों की मौत हो गई। पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक मशक्कत कर शवों को बाहर निकला, नदी में काफी दूर तक बही बाइक शाम को मिल पायी। बाइक सवार चारों लोग विकासनगर के ही तिमली गांव के रहने वाले थे और वैल्डिंग का काम करते थे।

पुलिस और प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा वेडनसडे दोपहर करीब साढे 11 बजे हुआ। त्यूणी-मीनस रोड पर हेडसु हटाल के पास कुछ लोगो की सड़क पर और नीचे खाई में गिरे होने की सूचना पुलिस को मिली। त्यूणी थाना इंचार्ज मय फ ोर्स व डिजास्टर मैनेजमेंट इक्विपमेंट के साथ मौके पर पहुंचे और फायर सर्विस व 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। मौके पहुंचकर पुलिस फ ोर्स ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से नीचे टोंस नदी की खाई में उतरी तो खून से लथपथ चार लोग अलग अलग जगह मृत अवस्था में मिले। एक बाइक नदी में डूबी मिली। चारों शवों को कड़ी मश्क्कत से लगभग 400 मीटर गहरी खाई से बाहर निकालकर गर्वमेंट हॉस्पिटल त्यूणी में रखवाया गया।

लोकल लोगों ने चोरों शवों की पहचान विकासनगर के तिमली गांव निवासी साजिद, अब्दुल मुतलिन, राकिब और तोशीब के रूप में की। चारों ही युवकों की उम्र 32 से 34 वर्ष के बीच है। स्थानिय लोगो से पता चला की चारो बैल्डिंग का कार्य करते थे जो काम समाप्त कर वापस घर जा रहे थे। चोरों वैल्डिंग का काम करते थे।

बाइक फिसलने से हादसे की आशंका: पुलिस को फिलहाल इस केस में सड़क पर बाइक फिसलने से हादसे की आशंका है। सर्द मौसम में सड़क पर विजिबिलिटी भी कम थी। एक बाइक पर चार लोग सवार थे, ऐसे में पहाड़ी मार्ग पर घुमाव के दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक खाई में जा गिरने और चारों की मौत हो जाने की घटना बताई जा रही है।

Posted By: Inextlive