शरमन जोशी मुंबई की सड़कों पर अपनी लापता बहन को इस तरह रहे हैं ढूंढ, जानें क्या है पूरा मामला
कानपुर। बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों की सौगान देने वाले एक्टर शरमन जोशी बडी़ मुसीबत में पड़ गए हैं। कुछ समय से शरमन मुंबई के जूहू से लेकर हर जगह अपनी लापता बहन के पोस्टर हाथों में लिए उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी इस लापता बहन का नाम गंगा है। शरमन अपना पूरा मन इन दिनों अपनी बहन गंगा को खोजने में लगा रहे हैं। शरमन की बहन गंगा आखिर कौन हैं शायद ही किसी को पता हो। जानें गंगा के बारे में और वो कहां चली गईं हैं जिसके लिए शरमन इतना परेशान हो रहे हैं।
शरमन जोशी बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक हैं। शरमन जिस गंगा को इधर-उधर मुंबई में हर जगह ढूंढ़ते भटक रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि उनकी ऑनस्क्रीन बहन है। दरअसल शरमन की एक फिल्म रिलीज होने को बिल्कुल तैयार है जिसका नाम 'काशी इन सर्च ऑफ गंगा' है। इस फिल्म के प्रमोशन के चलते मूवी में उनकी बहन बनी 'गंगा' को वो जूहू बीच पर ढूंढ़ने निकले हैं। फिल्म में 'गंगा' नाम का एक कैरेक्टर शरमन की बहन का किरदार है जो कहीं खो जाता है। इसलिए फिल्म के प्रमोशन के लिए शरमन ने ये नया रास्ता अपनाया जो काफी कारगर साबित हुआ।