जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दाैरान भारतीय सेना ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है।


शोपियां (जम्मू और कश्मीर) (एएनआई)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को मंगलवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय सेना ने शोपियां के तुर्कवांगम क्षेत्र में एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए इन आतंकवादियों में एक हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय पुलिस को इस क्षेत्र में आतंकियों के छुपे होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। इस पर स्थानीय पुलिस ने भारतीय सेना और विशेष बल इकाइयों के साथ सुबह के समय एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अन्य आतंकियों की तलाश जारी


इस दाैरान पूरे एरिया की घेराबंदी की गई है। ऐसे में जब आतंकवादियों ने खुद को चारो तरफ से घिरा देखा तो पुलिस व सेना के जवानों पर फायरिंग की। इस पर पुलिस और भारतीय सेना की टीम ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं इलाके में और भी आंतकवादी छिपे होने की आशंका से सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं दूसरी ओर भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारतीय सेना ने अपना एक अधिकारी और दो जवानों को खो दिया है। हिंसक झड़पों की पहली घटना

झड़प में चीनी सैनिक भी हताहत हुए हैं। चीनी सैनिकों को कितना नुकसान हुआ है इसकी चीनी सेना की ओर से पुष्टि होना बाकी है। सूत्रों का कहना है कि झड़प के दौरान दोनों ओर से फायरिंग नहीं हुई है। एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, 1975 के बाद भारत-चीन सीमा पर इस प्रकार की हिंसक झड़पों की पहली घटना है। उस समय भारत-चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के तुलुंग ला इलाके में एक एंबुश में चार भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

Posted By: Shweta Mishra