बैंक के कई बार नोटिस देने का नहीं पड़ रहा प्रभाव। आश्रित के इंतजार में गोरखपुर नगर निगम नहीं कर रहा कटौती।

satyendra.yadav@inext.co.in
GORAKHPUR : नगर निगम कैंपस में स्थित नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के 48 लाख के बकाएदार लापता हो गए हैं। बैंक की ओर से कई बार नोटिस भेजने के बाद भी बकाएदारों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। 48 लाख की रकम लेकर चंपत होने वाले सभी 34 कर्मचारी नगर निगम में सेवाएं दे रहे हैं। लंबे समय से बकाया इस रकम को लेकर बैंक प्रशासन फिलहाल कंफ्यूजन में है और लोन को ब्याज सहित वसूल करने की तैयारियों में जुटा है। सभी कैंपस में ही होने के बाद भी वसूली नहीं कर पाने के कारण बैंक की किरकिरी हो रही है। निगम के इन कर्मचारियों में से छह की मौत हो चुकी है। आश्रितों की जानकारी नहीं होने से दिक्कत है।
84 को नोटिस जारी
नगर सहकारी बैंक ने कई बार नोटिस देने के बाद भी जिन बकाएदारों ने जवाब नहीं दिया। उनके खिलाफ आरसी जारी कर दी गई है। शुक्रवार को बैंक प्रशासन ने 84 बकाएदारों को रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया। इन सभी पर करीब एक करोड़ रुपए का अकाउंट बाकी है। इसमेंं से छह नगर निगम के कर्मचारी हैं। नगर सहकारी बैंक कामर्शियल लोन का आवंटन करता है। बैंक अधिकारी ने बताया कि आरसी जारी करने के बाद भी जो लोग पैसे नहीं जमा करेंगे उनके खिलाफ वारंट जारी कराया जाएगा।

एक दर्जन नोटिस के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

नगर निगम के कर्मचारियों का सहकारी बैंका का बकाया काफी लंबे समय से है। कुछ बकाए तो 25 साल से भी अधिक समय से हैं। जबकि, कुछ लोगों ने आखिरी किस्त 1994 में जमा की थी। बकाएदारों के मिलने वाले मासिक वेतन से प्रतिमाह कटौती के लिए बैंक प्रशासन ने नगर निगम को कई पत्र लिखें। पत्र मिलने के कुछ दिनों तक तो उनके वेतन से कटौती की जाती थी। उसके बाद फिर से कटौती को बंद कर दिया जाता था। बैंक मैनेजर के अनुसार, 2 दर्जन से अधिक नोटिस जारी की गई थी, जिसे निगम ने गंभीरता से नहीं लिया।
मूलधन से ब्याज हो गया चार गुना
बकाएदारों के लोन लेने के बाद भी भुगतान नहीं होने के कारण ब्याज मूलधन का चार गुना से अधिक हो गया है। एक कर्मचारी ने 76000 रुपए का लोन लिया था। ब्याज की किस्तें नहीं जमा होने से 31 मार्च 2018 तक लोन की बकाया राशि 3,36,696 रुपए हो चुकी है। ऐसे ही एक  कर्मचारी ने 1994 में 10,000 रुपए का लोन लिया था। लेकिन कोई किस्त नहीं जमा किया किया। इसकी वजह से वर्तमान लोन की बकाया राशि 45,714 रुपए हो चुकी है। लोन लेने वालों में से कुछ लोगों की डेथ हो चुकी है। इनके आश्रितों के इंतजार में बैंक कोई कदम नहीं उठा पा रहा है।
लोन के बकाया रकम के लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है। कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया था कर्मचारियों के मासिक वेतन से कटौती की जाएगी।
जय सिंह, बैंक मैनेजर नगर सहकारी बैंक लि.
गोरखपुर

बिहार : दो दिन पूर्व हुई थी नोक झोंक, सोए हुए जवान को एसएलआर से भूना

पुलिस की लापरवाही से बिहार में बीजेपी नेता की गई जान

Posted By: Mukul Kumar