झारखंड में 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने कथित ताैर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता और उसके पति द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


दुमका (एएनआई)। झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दुमका के मुफस्सिल इलाके में मंगलवार शाम एक 35 वर्षीय महिला के साथ 17 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में डीआईजी सुदर्शन मंडल ने कहा, यह घटना कथित तौर पर तब हुई जब महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी। महिला और उसके पति ने आरोपियों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में बुधवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का बयान दर्ज कर उसको मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला के पति को बना लिया था बंधक
वहीं इस घटना को लेकर आसपास के इलाकों में डर का माहाैल व्याप्त है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को पांच बच्चे हैं। हाल ही में महिला खेत में धान झाड़ने के लिए अपने मायके आई थी। ऐसे में उसके साथ उसका पति भी हाथ बंटाने के लिए आया था। मंगलवार की शाम महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी, तभी लौटते समय रास्ते में नशे में धुत करीब 17 लड़के खड़े थे। उन्होंने महिला को दबाेच लिया। इस दाैरान जब महिला के पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसे बंधक बना लिया। महिला के साथ झाड़ी में दुष्कर्म करने के बाद आरोपी किसी को न बताने की धमकी देकर भाग गए थे।

Posted By: Shweta Mishra