सीसीएस यूनीवर्सिटी के बृहस्पति भवन में हुआ पं। दीन दयाल उपाध्याय जन्मोत्सव समारोह

केंद्रीय मंत्री डॉ। महेंद्र नाथ समेत सांसदों ने की शिरकत

Meerut। अगर हम देश के ना काम आए, तो धरा क्या कहेंगी, गगन क्या कहेगा? कुछ इन्हीं पंक्तियों को सार्थक करते हुए सीसीएस यूनीवर्सिटी के बृहस्पति भवन में पं। दीन दयाल उपाध्याय जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ। महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि हम सबको पं। दीन दयाल उपाध्याय जी के विचारों को आगे ले जाना है, यह हम सबका दायित्व है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को पं। दीनदयाल उपाध्याय ने सहारा दिया। पं। दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद व अन्त्योदय की परिकल्पना इस संसार को दी।

अन्त्योदय की परिकल्पना साकार

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भारत सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री डॉ। महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि आज पं। दीनदयाल जैसे महान चिंतक व युग पुरूष का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, यह बहुत ही गौरवशाली पल है। उन्होंने कहा कि पं। दीन दयाल ने एकात्म मानववाद व अन्त्योदय की परिकल्पना इस संसार को दी। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संगठन बनाया, ऐसे राजनैतिक संगठन को पं। दीन दयाल ने अपनी मेहनत व लगन से आगे बढाया। राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने भी पं। दीन दयाल को एक महान चिंतक और युग पुरूष बताया।

बच्चों को किया पुरस्कृत

इस अवसर पर पं। दीन दयाल उपाध्याय सेवा संस्थान द्वारा पूर्व में आयोजित की गयी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार दिए गए। विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिलाध्यक्ष भाजपा रविंद्र भडाना, दर्शन लाल अरोड़ा, जतन स्वरूप, अजय गुप्ता, विमल शर्मा, विनोद भारती, ब्रह्मापाल सिंह, डॉ। ब्रजभूषण शर्मा, प्रोवीसी प्रो। वाई विमला आदि मौजूद थे।

कांग्रेस पर बोला हमला

प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रियंका गांधी को पिछले चुनाव में प्रचार के बाद ही क्या हासिल हो गया। वो पिछले चुनावों में प्रचार के दौरान सिर्फ नाव पर ही घूमती रही। प्रियंका गांधी के उपचुनाव में प्रचार न करने के फैसले को क्रांतिकारी बताते हुए उन्होंने इसका स्वागत किया। उधर अमेरिका में मोदी को फॉदर ऑफ नेशन कहने पर कांग्रेस की आपत्ति पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के भाव को ग्रहण करना चाहिए। कांग्रेस की आपत्ति पर कौशल विकास मंत्री ने कहा कि मोदी जी ऊर्जा से भरे हुए प्रधानमंत्री है। देश और दुनिया में मोदी की स्वीकार्यता है। कांग्रेस को ये सोचना चाहिए। कश्मीर पर भी केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार कश्मीर की बेहतरी के लिए योजनाएं बना रही हैं।

Posted By: Inextlive