- पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी में कराया भर्ती

CHAMBA: रानीचौरी-गजा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है।

गजा से चंबा आ रही थी कार

फ्राइडे रात करीब पौने ग्यारह बजे रानीचौरी-गजा मार्ग पर गजा से चंबा आ रही आईटेन कार वानिकी विवि के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब ढाई सौ मीटर नीचे गिर गई। हादसे में दर्शन लाल (36) सकलानी पुत्र कृष्णानंद निवासी चंबा, गंभीर सिंह सरियाल (49) पुत्र चंदन सिंह निवासी जौलंगी, आशीष रावत (18) पुत्र राय सिंह निवासी ताछला नरेन्द्रनगर और मनोज सिंह (32) पुत्र दर्शन सिंह (32) निवासी सेमवाल गांव घायल हो गए। घायल अपने व्यावसायिक कार्य से गजा गए थे और रात को वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना पर थाना चंबा पुलिस, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है।

Posted By: Inextlive