आधिकारिक सूचना के अनुसार अमेरिका के शहर कंसासा में गोलीबारी की एक वारदात में चार लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हो गए हैं।


हमलावर की भी मौत अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी हुई है। इस बार कंसास शहर में वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, फैक्टरी में हुई गोलीबारी में चार लोग मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हैं। मृतकों में आरोपी भी शामिल है, जिसे पुलिस ने मार गिराया है। वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो सकता है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। इलाके को सील कर दिय गया है। जांच जारी है। आरोपी की पहचान क्रेडिक फॉर्ड के रूप में हुई है जो एक्सेल इंडस्ट्रीज का ही कर्मचारी बताया गया है।हिंसा की वारदातों से ओबामा भी परेशान
अमेरिका में लोगों को लायसेंस लेकर हथियार रखने की छूट है। इसके चलते वहां आए दिन गोलीबारी होती रहती है और वहां के अपने लोग ही मारे जाते हैं। खुद राष्ट्रपति बराक ओबामा इस पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख में ओबामा ने कहा था कि अमेरिका में बंदूक हिंसा एक महामारी की तरह फैल रही है। हाल ही में उन्होंने बंदूकों के गलत इस्तेमाल की घटनाओं को कम करने के मकसद से कानून में बदलाव की घोषणा की थी। बदलावों की घोषणा करते समय राष्ट्रपति रो पड़े थे।

inextlive from World News Desk

Posted By: Molly Seth