समाजवादी पार्टी एसपी के चार विधानसभा परिषद सदस्य एमएलसी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बीजेपी में शामिल हो गए। सभी एमएलसी लोकल बाॅडी ग्रुप से चुने गए थे तथा सभी सदस्यों का कार्यकाल मार्च 2022 में खत्म होने जा रहा था।

लखनऊ (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सभी चारों सदस्यों का स्वागत बीजेपी के राज्य अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वागत किया। सभी सदस्यों काे उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्यालय बुलाकर एक समारोह में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तथा केशव मौर्य मौजूद थे।

Lucknow | Four MLCs of Samajwadi Party, including Rama Niranjan, join BJP in the presence of Deputy CMs Dinesh Sharma-KP Maurya and party's state chief Swatantra Dev Singh ahead of 2022 UP Assembly polls. Niranjan's husband also joined the party at the occasion. pic.twitter.com/gCLsgMdBJS

— ANI UP (@ANINewsUP) November 17, 2021


रवि शंकर सिंह तथा सीपी चंद सहित चार सदस्य
भारतीय जनता पार्टी का दामन थाने वाले समाजवादी पार्टी के चार सदस्यों में रवि शंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, राम निरंजन और नरेंद्र भाटी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी से और भी सदस्य बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। निकट भविष्य में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

Posted By: Satyendra Kumar Singh