वन विभाग ने विभागवार पौधरोपण की डिटेल को पीएमएस पर किया अपलोड

Meerut। वृहद पौधरोपण अभियान के बाद शनिवार को वन विभाग की टीम ने विभागवार हुए पौधरोपण की समीक्षा की। पौधरोपण का डिटेल प्लांटेशन मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) पर अपलोड किया। डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि मेरठ में रोपे गए 1932720 पौधों को पीएमएस पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जल्द ही गांधी उपवन समेत शहर के आसपास की लोकेशन पर रोपे गए पौधों की जियो टै्िरगंग कराई जाएगी।

रोपे गए हैं 19 लाख से अधिक पौधे

डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में शुक्रवार भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर 22 करोड़ से अधिक पौधों को रोपा गया था। वहीं मेरठ में 1932720 पौधों को रोपा गया। डीएफओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर पौधों की निगरानी के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। वहीं हर माह विभागों से रिपोर्ट तलब की जाएगी और उसे पीएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बता दें कि शनिवार को भी अभियान के दौरान बचे पौधों को रोपने का कार्य विभागों ने किया।

जियो टैगिंग होगी

डीएफओ ने बताया कि गगोल रोड स्थित गांधी उपवन में रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग होगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा शहरक्षेत्र एवं आसपास रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग कराई जाएगी। वहीं शासन के निर्देश पर पूर्व में संचालित पौधरोपण अभियान के दौरान रोपे गए पौधों की स्थिति की जानकारी भी देनी होगी। जिला निगरानी कमेटी के निर्देशन में अभियान चलाकर गत वर्षो में हुए पौधरोपण अभियान की सार्थकता का परीक्षण किया जाएगा।

Posted By: Inextlive