RANCHI : 15 अगस्त को रांची में 400 मीटर लंबे तिरंगे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। युवा शक्ति की ओर से यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने बताया कि इस साल 15 अगस्त पर 400 मीटर लंबे तिरंगे में पूरी तरह एलईडी लगा हुआ रहेगा, जो तिरंगे की खूबसूरती में चार चांद लगायेगा। इस यात्रा को सफल बनाने में दिलीप गुप्ता, मोनू विश्वकर्मा, पिया बर्मन, अनिता कुमारी, अर्चना प्रियदर्शी, अंकित सिंह मेन रोल निभा रही हैं।

एलईडी बल्ब से सजाएंगे फ्लैग

उतम यादव ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि पूरे 400 मीटर लंबे तिरंगा झंडे को एलईडी बल्ब से सजाया जायेगा। राष्ट्रीय युवा शक्ति पिछले 5 पांच साल से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। शोभायात्रा निकालने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना बढ़ाना है। साथ ही उन शहीदों की कुर्बानी को याद करना है, जिन्होंने हमारे अमन के लिए अपनी जान की आहुति दी। जिन्होंने तिरंगे की लाज के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

उत्तम यादव ने लोगों से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को शहर में स्थित सभी शहीद स्थलों और प्रतिमाओं की साफ -सफ ाई की जायेगी। शाम में 1000 दीप से भारत का मानचित्र बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी।

Posted By: Inextlive