रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एमपी के एक्स सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रांची पहुंचे। यहां नगड़ी में 400 खिलाडि़यों को उन्होंने भाजपा की सदस्यता दिलाई। एक महीने के भीतर शिवराज सिंह चौहान का ये दूसरा रांची दौरा था। इस दौरान उन्होंने 8 जुलाई से चल रहे पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। इसके पहले वे 24 जून को रांची आए थे।

देश बनाना है

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य केवल सदस्य बनना नहीं बल्कि देश बनाना है। भाजपा केवल राजनीति दल नहीं है बल्कि देश के पुनर्निर्माण के लिए बराबर अग्रसर है। भाजपा का लक्ष्य देश में सरकार बनाने का है बल्कि इसका लक्ष्य सबका विकास सबका साथ और सबका विश्वास है। अन्य पार्टियों की तरह भाजपा परिवारवाद और वंशवाद को प्रश्रय नहीं दे रहा है। सरकार बनाने का लक्ष्य था तो सरकार बना कर भाजपा निश्चित होकर बैठ जाती, लेकिन इसका लक्ष्य देश को विदेशों में अग्रसर बनाना है यही कारण है कि भाजपा के सदस्य, पदधारी सदस्यता अभियान में जुटे हुए हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रभारी सह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।

कीर्तिमान होगा स्थापित

उन्होंने कहा कि चांद में अपोलो और लूणा ही जाता था परंतु चंद्रयान-2 भेजकर विश्व में भारत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। चौहान ने कहा अब हमें देश के लिए कुछ करना है इसके लिए लोगों का सहयोग कार्यकर्ताओं का परिश्रम की आवश्यकता है। भाजपा केवल राजनीतिक पार्टी नहीं है इसे देश बनाने के लिए बहुत कुछ करना है। विचारधारा एवं आम लोगों तथा भारतीयों की पार्टी है और इसी को लेकर हमें देश प्रदेश और गांव का विकास करना है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है देश को समृद्ध बनाना है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की लहर को बढ़ाना है। आगामी 2022 भारत में किसी गरीब का कच्चा मकान नहीं रहेगा। उच्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस का आवंटन सरकार की बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह का भव्य स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एयर इंडिया के विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि केंद्रीय टीम के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान के 25 लाख लक्ष्य को पूरा करेगा। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने के लिए टिप्स देंगे। उनके आने से भाजपा को सम्मानपूर्ण बहुमत मिलेगा।

Posted By: Inextlive