-आईबीएम दक्ष कंपनी का मिला ऑफर लेटर

-दो चरण में 270 स्टूडेंट्स ने दिए इंटरव्यू

-मंगलवार को मारवाड़ी कॉलेज के 69 स्टूडेंट्स का भी हुआ था सेलेक्शन

RANCHI: रांची यूनिवर्सिटी के ब्ब् स्टूडेंट्स का बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट हुआ। इन्हें मौके पर ही आईबीएम दक्ष कंपनी का ऑफर लेटर भी दिया गया। इंटरव्यू के लिए कंपनी के कोमल अरोड़ा व बी कार्तिक आए हुए थे। इससे पहले मोरहाबादी स्थित आरयू की बेसिक साइंस बिल्डिंग में दो चरण में इंटरव्यू हुआ। इसमें कुल ख्70 स्टूडेंट्स शामिल हुए। इसमें अंतिम रूप से ब्ब् स्टूडेंट का सलेक्शन किया गया।

एचआर के लिए हुआ सेलेक्शन

प्लेसमेंट सेल के असिस्टेंट को-आर्डिनेटर अभिजीत बेलथरिया ने बताया कि स्टूडेंट्स का सलेक्शन एचआर के लिए किया गया है। इंटरव्यू सीवीएस को-आर्डिनेटर डॉ। अशोक चौधरी व एक्वेक डायरेक्टर डॉ। संजय मिश्रा की देखरेख में हुआ। सेलेक्टेड स्टूडेंट्स को वीसी डॉ। रमेश कुमार पांडे और प्रोवीसी डॉ। एम रजीउद्दीन ने बधाई दी है। गौरतलब हो कि दो दिनों में रांची यूनिवर्सिटी में क्क्फ् स्टूडेंट का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। मंगलवार को मारवाड़ी कॉलेज के म्9 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था।

कामेश्वर व मनीष को साहित्य साधक सम्मान

झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच के दो साहित्यकार कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव निरंकुश व मनीष अरविंद को साहित्य साधक सम्मान ख्0क्भ् से नवाजा गया है। यह सम्मान अखिल भारतीय साहित्य साधक मंच और श्वेतांबर स्थानक जयमल जैन श्रावक संघ बेंगलुरू की ओर से पटना में आयोजित शतकीर्ति अलंकरण समारोह में दिया गया है।

बिरसा मुंडा जेल को बनाएं म्यूजियम

बिरसा मुंडा जेल मैदान निर्माण समिति की बैठक ईस्ट जेल रोड स्थित आफिस में हुई। इसमें सरकार द्वारा पुरानी जेल को तोड़े जाने पर नाराजगी जताई गई। समिति ने जेल को नहीं तोड़ने और इसे म्यूजियम के रूप में विकसित करने की मांग की। समिति के सदस्यों ने कहा कि अगर इसे म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाता है, तो लोगों को झारखंड की कला-संस्कृति और इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा। बैठक में मुख्य रूप से रवि मुंडा, ओम वर्मा, विक्की, सतीश चंद्र, मोंटी, कुणाल, सुरेंद्र लिंडा, रोशन मुंडा, विश्वजीत भट्टाचार्य, सूरज बारला, संजय वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

Posted By: Inextlive