- शहर के भीतर सर्वे में कन्फयूज नजर आए पार्टिसिपेंट्स

- 44 परसेंट महिलाओं ने 1291 को बताया चाइल्ड हेल्प लाइन

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र:

बच्चों के साथ होने वाले सेक्सुल अब्यूज के मामलों में शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं है। सही हेल्पलाइन नंबर की जानकारी के अभाव में लोग समय से कोई सूचना नहीं दे पाते। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर जानकारी देते ही टीम एक्टिव हो जाएगी। इससे पीडि़त बच्चे को तत्काल मदद मिल सकेगी। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट, रेडियो सिटी और परवरिश संस्था की तरफ से हुए एक्सक्लूसिव सर्वे में सामने आया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की सही जानकारी महज 46 परसेंट लोगों को है। ओवरआल सर्वे में 20 परसेंट लोगों ने 1091 को, 32 फीसदी ने 1291 और दो परसेंट ने 100 नंबर को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर बताया।

56 परसेंट पुरुष और 37 परसेंट महिलाओं को सही जानकारी

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की सही जानकारी सिर्फ 56 परसेंट पुरुषों को है। सर्वे में 22 परसेंट लोगों ने 1091 को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर बताया। 17 परसेंट ने 1291 और 05 परसेंट ने 100 नंबर को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर बताया। जबकि, महिलाओं ने अपना जवाब देते हुए 37 परसेंट ने 1098 को बताया। 19 परसेंट महिलाओं 1091 और 44 परसेंट महिलाओं ने 1291 को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर को सही बताया।

इस तरह के बच्चों की होती मदद

- यदि कोई बच्चा अकेला और बीमार हो, उसके पास इलाज के लिए पैसे न हो।

- किसी बच्चे का घर, स्कूल या काम वाले स्थान पर पर शोषण हो रहा हो।

- कोई खोया हुआ बच्चा आपको मिले।

- किसी बच्चे को भावनात्मक मार्गदर्शन और सहारे की जरूरत हो।

- कोई बिछड़ा हुआ बच्चा अपने घर जाना चाहता हो।

- यदि किसी बच्चे के साथ दुर्घटना हो जाए और उसकी कोई मदद न कर रहा हो।

Posted By: Inextlive