- 26 मई को मुंबई से लौटा था रांची घर पर ही था 1वारंटीन - राज्य के 12 जिलों से 49 को

- 26 मई को मुंबई से लौटा था रांची, घर पर ही था क्वारंटीन

- राज्य के 12 जिलों से 49 कोरोना इन्फेक्टेड मरीज मिले

- राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 775

किस जिले से कितने पॉजिटिव

जमशेदपुर - 12

सरायकेला - 09

सिमडेगा - 08

पलामू - 06

रामगढ़ - 05

लातेहार - 03

रांची -01

बोकारो - 01

हजारीबाग - 01

कोडरमा - 01

पश्चिम सिंहभूम - 01

गुमला - 01

RANCHI:हर बीतते दिन के साथ झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले सात दिनों से औसत 50 मरीज हर रोज मिल रहे हैं। बुधवार को भी राज्य के 12 जिलों से 49 कोविड-19 इन्फेक्टेड मरीज मिले। सर्वाधिक जमशेदपुर में 12 व सरायकेला-खरसावां में 9 मरीज मिले। इसके अलावा रांची से भी एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है, जो कोकर के भाभानगर का रहने वाला है। 29 वर्षीय इस युवक की टै्रवल हिस्ट्री रही है। वह 26 मई को मुंबई से रांची लौटा था। शुरुआत में उसकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। एक जून को प्राइवेट लैब में दोबारा जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई। रिपोर्ट आने के बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

झारखंड में 775 पॉजिटिव

पिछले 36 घंटों में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 पार कर चुका है। अब तक 24 जिलों से 775 मरीजों की पुष्टी हो चुकी है। इधर, जमशेदपुर से बुधवार को मिले 12 मरीजों में चाकुलिया से 5, सीतारामडेरा से 1, बर्मामाईंस से 1, बहरागोड़ा से 1 और बारीडीह से 1 समेत अन्य इलाका से शामिल हैं।

अधिकतर मरीज प्रवासी

राज्य में अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं। अब तक 550 से भी ज्यादा प्रवासी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। सिमडेगा में मिले 08 पॉजिटिव मामलों में 5 कुरडेग में और 3 बानो स्थित क्वारंटीन सेंटर में रह रहे हैं। ये सभी दूसरे राज्यों से सिमडेगा पहुंचे थे। 24 मई को ही सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इटकी स्थित यक्ष्मा आरोग्यशाला में हुई जांच में इनके संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब इन सभी को क्वारंटीन सेंटरों से कोविड अस्पताल भेजा गया है। इसी तरह पलामू के भी सभी 6 मरीज प्रवासी हैं।

12 साल का बच्चा भी पॉजिटिव

हजारीबाग में संक्रमित पाया गया 42 वर्षीय व्यक्ति टाटीझरिया का रहने वाला है। वह हाल ही में मुंबई से लौटा था। वहीं कोडरमा में एक 12 वर्षीय बच्चे में कोरोना का संक्रमण मिला है। वह डोमचांच प्रखंड के ढाब गांव का रहनेवाला है। यह बच्चा भी अपने परिजनों के साथ कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा था।

12691 सैंपल अब भी पेंडिंग

राज्य के विभिन्न लैब्स में चल रही कोविड-19 जांच में सैंपल्स बड़े पैमाने पर पेंडिंग पड़े हैं। अब तक राज्य में 74499 की हुई जांच हुई है। कुल 87190 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 12691 अब भी पेंडिंग हैं। राज्य के अधिकतर जिलों में जांच की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन रांची स्थित रिम्स और इटकी स्थित यक्ष्मा आरोग्यशाला पर सबसे ज्यादा सैंपल आ रहे हैं। इधर, प्राइवेट लैब्स में 7694 सैंपल्स की जांच हुई है। प्राइवेट लैब्स में अब तक 34 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है।

Posted By: Inextlive