सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के पांच व्यक्तियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। वे लिटिल इंडिया परिसर में एक भारतीय मूल के ही व्यक्ति को मार रहे थे।

सिंगापुर (पीटीआई)। सिंगापुर में शुक्रवार को भारतीय मूल के पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उनपर आरोप है कि वे लिटिल इंडिया के परिसर में जानलेवा हथियारों से एक भारतीय मूल के ही व्यक्ति को मार रहे थे। गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान विक्टर अलेक्जेंडर अरुमुगम, अर्जुन रेटनावेलू, हरेश शनमुगननाथन, दिनेश कुमार रुवी और शारविन राज सूरज के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इन सब की उम्र 17 से 28 वर्ष के बीच है। इसके अलावा मार खाने वाले भारतीय व्यक्ति का नाम धिन्स सेल्वराजाह है और उसकी उम्र 26 साल है।
बुरी तरह से पीटा
एशिया समाचार ने बताया कि यदि आरोपियों का दोष साबित हो जाता है, तो उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है। पुलिस ने बताया कि हमला बुधवार को किया गया और हमला करने वालों में पांच भारतीयों के साथ दो सिंगापुरी नागरिक भी शामिल थे। सातों लोगों ने मिलकर लिटिल इंडिया के परिसर में धिन्स को बुरी तरह से पीटा, जिससे उन्हें काफी चोटे आईं हैं। इसके साथ पुलिस ने यह भी बताया कि सभी को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि मारपीट किसी व्यक्तिगत विवाद को लेकर हुई है। सिंगापुर में गृह मामलों के मंत्री के शनमुगम ने इस हमले को 'भयानक' बताया है।

सिंगापुर में बैठक अच्छी रही तो किम जोंग को व्हाइट हाउस में बुलायेंगे ट्रंप

उत्तर कोरिया के साथ होने वाली बातचीत की तैयारी बहुत अच्छी तरह से चल रही है: ट्रंप

Posted By: Mukul Kumar