इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च आईसीएमआर के मुताबिक देश में 4 अगस्त तक 21484402 लोगों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 19 लाख के पार चले गए हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को देश में संक्रमण के आंकड़े बढ़कर 19 लाख के पार पहुंच गए हैं। दो दिन पहले ही भारत में यह आंकड़ा 18 लाख था। एक दिन में 52,509 लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 12,82,215 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।24 घंटों के दौरान 857 मरीजों की मौतबुधवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, देश में नोवल कोरोना वायरस से अब तक 19,08,254 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि संक्रमण से 39,795 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 857 मरीजों की मौत पिछले 24 घंटों के दौरान हुई है। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 मरीजों की रिकवरी रेट बढ़कर 67.19 प्रतिशत पहुंच गया है जबकि संक्रमण से मृत्यु की दर लुढ़क कर 2.09 प्रतिशत रह गई है।


संक्रमण के कुल एक्टिव मामले 5,86,244

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 5,86,244 मामले एक्टिव हैं। यह संक्रमण की कुल संख्या का 30.72 प्रतिशत है। संक्रमण के कुल मामलों में विदेश नागरिकों की संख्या भी शामिल है। यह लगातार सातवां दिन है जब देश में 50 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, बुधवार को 6,19,652 लोगों की जांच की गई।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 639 277 12
आंध्र प्रदेश 79104 95625 1604
अरुणाचल प्रदेश 682 1105 3
असम 13625 34421 115
बिहार 21093 40348 347
चंडीगढ़ 471 715 20
छत्तीसगढ़ 2520 7613 69
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 404 919 2
दिल्ली 9897 125226 4033
गोवा 1901 5114 60
गुजरात 14690 48376 2533
हरियाणा 6122 31226 448
हिमाचल प्रदेश 1155 1710 14
जम्मू और कश्मीर 7123 14856 417
झारखंड 8648 5164 128
कर्नाटक 73854 69272 2704
केरल 11570 16299 87
लद्दाख 400 1127 7
मध्य प्रदेश 8756 25414 912
महाराष्ट्र 142458 299356 16142
मणिपुर 1197 1814 7
मेघालय 582 330 5
मिजोरम 222 282 0
नागालैंड 1741 659 5
ओड़िशा 12982 24483 216
पुद्दुचेरी 1552 2537 58
पंजाब 6062 12491 462
राजस्थान 13115 32832 732
सिक्किम 483 299 1
तमिलनाडु 55152 208784 4349
तेलंगाना 19568 50814 576
त्रिपुरा 1873 3725 30
उत्तराखंड 3066 4847 95
उत्तर प्रदेश 41222 57271 1817
पश्चिम बंगाल 22315 56884 1785
Posted By: Satyendra Kumar Singh