हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे जाट आंदोलन का असर आम आदमी पर बुरी तरह से पड़ रहा है। इस आरक्षण की मांग की वजह से रेल व सड़क यातायात पर गहरा असर पड़ रहा है। ऐसे में अब ऑप्‍शन में लोगों के हवाई सफर ही बचा है। जिसका अब एयरलाइंस कंपनियों ने इस स्थिति लाभ उठाते हुए किराया बढ़ा दिया है। एयरलाइंस कंपनियां चंडीगढ़ से दिल्ली तक का टिकट 53 हजार रुपये से अधिक का बेच रही हैं।


बढ़ गया हवाई किरायाहरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे जाट आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। इससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। रेलवे और सड़क यात्रा में लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। कई इलाकों में तो इनका संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। ऐसे में अब लोगों के आपातकाल में हवाई सफर ही वैकल्पिक तौर पर है। ऐसे में यहां पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ देखकर एयरलाइंस कंपनियां लाभ कमाने में जुट गई हैं। एयरलाइंस कंपनियों ने हवाई यात्रा के किराए में 3 से 4 गुना की वृद्धि कर दी है। जिसमें चंडीगढ़ से दिल्ली जैसे रूट शामिल हैं। कुछ एयरलाइंस कंपनियां तो चंडीगढ से दिल्ली तक के हवाई सफर के लिए टिकट 53614 रुपये में बेच रही हैं। वहीं इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यही एक विकल्प बचा
ऐसे में उनका कहना है कि साधारण तौर पर चंडीगढ़ से दिल्ली तक का हवाई किराया समान्य तौर पर 3 से 5 हजार के बीच है, लेकिन अब मजबूरी में इतना किराया देना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात तो हैं रेल सेवाएं बधित होने से हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में चंडीगढ़ दिल्ली रूट पर 122 सीटर विमान की जगह पर 182 सीटर विमान की सेवाएं दी जा रही हैं। जिससे कि एक बार काफी यात्रियों को सफर का मौका मिल सके। हालांकि सूत्रों की मानें तो इतनी मंहगी टिकट पंजाब हरियाणा के बड़े मंत्रियों ने भी खरीदी है। वहीं तमाम कपंनियां 10 से 15 में भी चंडीगढ़ से दिल्ली का टिकट बेच रही हैं।

inextlive from Business News Desk

Posted By: Shweta Mishra