कहते हैं प्रेम की ना कोई उम्र होती है ना कोई सीमा शायद यह सच भी है क्‍योकि इसे एक बुजुर्ग महिला ने जवान लड़के से शादी कर इसे सच कर के दिखाया है। महिला और लड़के के बीच उम्र का लंबा फासला है इसके बाद भी दोनो एक दूसरे से बेपनाह इश्‍क करते है। दोनों ने समाज से बेपरवाह होकर मंदिर में शादी रचाकर अदालत में पेश हो सेफ हाउस में प्रोटेक्शन भी ले ली।


दोनो ने मंदिर मे जाकर रचाया प्रेम विवाहहरियाणा के जुलाना शहर के एक गांव में 57 वर्षीय विधवा महिला गांव के ही 22 वर्षीय युवक को दिल दे बैठी। धीरे-धीरे दोनो के बीच प्यार परवान चड़ा तो दोनो ने साथ जीने मरने की कसमे खा लीं। दोनों के बीच प्रेम संबंध पिछले तीन साल से चले आ रहा था। युवक महिला का देवर लगता है। महिला से घर पर अक्सर मिलने वाले युवक से पनपे संबंधों के बारे में किसी को संदेह भी नहीं था। 20 अगस्त को दोनों घर से गायब हो गए। काफी तलाश के बाद भी दोनो का कोई पता नही चला। दोनों ने सबकी नजरों से छुप कर मंदिर में जाकर प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के बाद मांगा पुलिस प्रोटेक्शन
परिजनों से खतरा बताते हुए 22 अगस्त को दोनों ने सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश होकर सेफ हाउस में प्रोटेक्शन लेना सही समझा। महिला थाने की निरीक्षक रोशनी देवी ने बताया कि एक सप्ताह पहले दोनों प्रोटेक्शन लेकर सेफ हाऊस पहुंचे थे। सोमवार को दोनों ने शपथ पत्र देकर सेफ हाउस को छोड़ दिया है। दोनो अपने घर वापस लौट गए हैं। महिला से उसके प्रेमी की उम्र लगभग तीन गुना कम थी। दोनो का प्रेम विवाह और फिर अलगाव इलाके मे चर्चा का विषय बन गया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra