- 59वीं इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप

- उत्तर प्रदेश की फूलन ने दस हजार मीटर में जीता गोल्ड

LUCKNOW: फूलन, फूलन की आवाजों से स्टेडियम गूंज उठा। जैसे ही 10000 मीटर रेस फूलन ने फिनिश की साथी खिलाडि़यों ने उन्हें उठा लिया। महानगर स्थित 35वीं बटालियन पीएसी के सिंथेटिक ट्रैक पर हो रही 59वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन 10000 मीटर की दौड़ में अमेठी की फूलन ने गोल्ड जीता। रेस के दौरान फूलन के पैरों में हल्का कट लगा गया और उनके पैर से खून भी रिसने लगा। लेकिन उन्होंने रेस नहीं छोड़ी और जीत भी दर्ज की। कनार्टक की कविता ने सिलवर और महाराष्ट्र के किरन ने ब्रांज जीता। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि कविता और किरन भी मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। चैंपियनशिप में दोनों ने अन्य प्रदेशों की टीमों से हिस्सा लिया।

कई महिलाओं ने छोड़ी रेस

बेहद उमस से 10000 मीटर की रेस कई महिलाओं ने बीच में ही छोड़ दी। तमिलनाडु की एल। सूरिया ने गर्मी के चलते इस रेस में नहीं उतरी। 10000 मीटर में यूपी की फूलन पाल ने 37 मिनट 99.52 सेकेंड में रेस पूरी की और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

यूपी के अर्जुन को सिलवर

मैन ग्रुप में यूपी के अर्जुन कुमार को 10000 मीटर रेस में सिलवर मेडल मिला। उन्होंने इस रेस में 30 मिनट 55.41 सेकेंड का समय निकाला। वहीं इस रेस के एक्सपर्ट केरल के गोपी थोंकानल ने गोल्ड मेडल जीता। गोपी पहले ही मैराथन दौड़ में ही विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

बॉक्स

अंजली ने किया क्वालीफाई

400 मीटर दौड़ में हरियाणा की अंजली ने न केवल गोल्ड मेडल जीता बल्कि दोहा में होने वाली व‌र्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई भी किया। उन्होंने 51.53 सेकेंड में यह रेस फिनिश की। विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग टाइम 51.80 सेकेंड का था।

बाक्स

आज के खास पल

- 110 मीटर हर्डल रेस में सिद्धांत ने नया रिकार्ड बनाया।

- हरियाणा की अंजली ने विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

- डिस्कस थ्रो में ईरान के बेहनम सिरी ने गोल्ड जीता

बॉक्स

सिद्धांत ने बनाया रिकार्ड

एएफएआई ए की ओर से खेल रहे सिद्धांत थिंगाल्या ने 110 मीटर बाधा दौड़ की हीट में ही अपना ही कीर्तिमान छोड़ कर नया कीर्तिमान बनाया। उन्होंने 13.75 सेकेंड में यह रेस फिनिश की। फॉरेन में ट्रेनिंग करने वाले सिद्धांत ने गुंटूर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 13.76 सेकेंड में यह रेस फिनिश कर नया कीर्तिमान बनाया था।

बॉक्स

शर्मिला ने जीता गोल्ड

वीमेन ग्रुप केजैवलिन थ्रो में हरियाणा की शर्मिला ने 54.58 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। पोलवाल्ट 3.80 मीटर की जम्प के साथ कृष्णा ने गोल्ड मेडल जीता।

बॉक्स

दुती चंद ने किया क्वालीफाई

ऊंची कूद में 2.23 मीटर छलांग लगाकर महाराष्ट्र के सर्वेश कुसहरे ने गोल्ड जीता। विश्व यूनीवर्सिटी खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाली दुती चंद ने 100 मीटर की दौड़ में 11.34 सेकेंड समय निकाल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

Posted By: Inextlive