आज तड़के जापान के पश्चिमी तटीय इलाकों में करीब 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसके बाद हल्की सुनामी लहरों के आने के भी दावे किए जा रहे हैं।


पश्चिम में भूकंप दक्षिण में सुनामी दक्षिण पश्चिमी जापान के क्यूशू तट पर शनिवार को 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद कोगोशिमा प्रांत के दक्षिणी हिस्से में सुनामी की हल्की लहरें उठीं। जापान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कोगोशिमा के माकुराजाकी में स्थानीय समयानुसार सुबह 5.51 बजे 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।भूकंप के बाद रद्द हुई सुनामी अलर्ट भूकंप के लगभग घंटे भर बाद नाकानोशिमा द्वीप पर सुनामी की 30 सेंटीमीटर ऊंची लहरें दर्ज की गई। हालांकि, भूकंप के बाद जारी की गई सुनामी की चेतावनी हटा ली गई है। मार्च 2011 में जापान में समुद्र में भूकंप आया था, जिसके कारण देश के उत्तरपूर्व तट पर सुनामी आई थी।आते रहते हें यहां भूकंप
जापान में भूकंप आने का सिलसिला लगातार जारी रहता है हालाकि हार बार नुकसान ऐसा नहीं होता। लेकिन कई बार खतरनाक हादसे भी होते हैं जैसे 2011 की आपदा के कारण हजारों लोग मारे गए और कई बेघर हुए थे। सुनामी के कारण फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी प्रभावित हुआ था। पानी की तेज लहरों के कारण इसकी कूलिंग प्रणालियां प्रभावित हो गई थीं और संयंत्र के तीन रिएक्टर पिघल गए थे। फिल्हाकल इस बार परमाणु नियमन प्राधिकरण ने बताया कि कोगोशिमा के सातसुमासेन्दई के सेन्दई परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है।

inextlive from World News Desk

Posted By: Molly Seth