- मकान बेचने की बात पर हुआ पति-पत्नी में विवाद

- 315 बोर के देसी तमंचे से किया पत्नी पर फायर

DEHRADUN: शहर कोतवाली इलाके में एक सिरफिरे बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली बुजुर्ग की पत्नी के सीने पर लगी। घर पर मौजूद दंपति की बेटी ने घायल को पहले दून हॉस्पिटल पहुंचाया बाद में डॉक्टरों ने घायल महिला को महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके में स्थित कांवली रोड की शिव कॉलोनी में रहने वाले महिपाल शर्मा 70 पुत्र रामदुलारे पेशे से सब्जी व्यापारी हैं। महिपाल का लंबे समय से अपनी पत्नी सुनीता से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह भी उसकी अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी और मामला इतना बढ़ गया कि महिपाल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी सुनीता को गोली मार दी। गोली सुनीता के सीने पर लगी और वह घायल होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद दंपति की बेटी मिथलेश शर्मा ने सुनीता को हॉस्पिटल पहुंचाया।

फतेहपुर से लाया था तमंचा

पुलिस ने मिथिलेश की तहरीर पर महिपाल शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। मिथिलेश अपने माता-पिता के साथ शिव कॉलोनी कांवली रोड में रहती हैं। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका कांवली रोड में करीब फ्0-ब्0 लाख की कीमत का एक मकान है। पिछले लंबे समय से उसकी पत्नी उस मकान को बेचने के लिए उस पर दबाव बना रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसने फतेहपुर से ख्ख्00 रुपए में एक फ्क्भ् बोर का तमंचा खरीदा। रविवार को जब उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ तो उसने तैश में आकर अपनी म्0 साल की बुजुर्ग पत्नी पर फायर झोंक दिया।

Posted By: Inextlive