रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादमीर पुतिन को उनकी लग्‍जरी लाइफ के लिए जाना जाता है। फोर्ब्स मैग्जीन द्वारा जारी की गई सूची मे पुतिन का नाम दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों मे शामिल हैं। रिपोर्ट की माने तो पुतिन हर साल अपने 15 हजार करोड़ रूपये खर्च करते हैं। पुतिन ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक रसियन जासूस के तौर पर की थी। कई बार पुतिन की खतरनाक चालों को अमरिकी जासूसी एजेंसी सीआईए भी समझने मे नाकाम रहती है। हम आप को आज पुतिन की लग्‍जरी लाइफ के बारे मे बताने जा रहे हैं। पुतिन पिछले दस सालों से रूस के राष्‍ट्रपति हैं।


2- पुतिन को कार चलाने का भी शौक है। वो अक्सर अकेले ही कार लेकर सैर पर निकल जाते है। पुतिन के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। उनके पास करीब 700 अल्ट्रा लग्जरी कारें हैं। जिसमें मर्सडीज बेंज S-क्लास स्ट्रेच ल्यूमोजिन, मर्सडीज E-क्लास, S-क्लास मॉडल्स, बीएमडब्लू 5-सीरीज , वॉल्क्सवैगन सहित दुनिया की कई महंगी और नायाब कारें शामिल हैं।4- पुतिन उनके महंगे शौकों में शामिल है उनका कीमती 11 घड़ियों का कलेक्शन। इंटरनेट  पर मौजूद जानकारी के अनुसार, उनकी घड़ियों के कलेक्शन की कीमत करीब 4.2 करोड़ रुपए है जो उनकी सैलरी से कहीं ज्यादा है। उनकी मगरमच्छ की खाल से बने पट्टे की घड़ी की कीमत ही करीब 3 लाख डॉलर थी।


6- व्लादमीर पुतिन को रूस का जेम्स बॉन्ड कहा जाता है। 64 वर्ष की उम्र में भी उनकी फुर्ती किसी भी नौजवान युवक को मात दे सकती है। पुतिन को शिकार खेलने का बहुत शौक है। वो अक्सर शिकार पर निकल जाते हैं। यही नहीं पुतिन ब्लैक बेल्ट भी हैं। उन्हें जूडो खेलना भी बहुत पसंद है।

8- पुतिन अपनी हेल्थ को लेकर भी सजग हैं। वो खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट के अलावा मार्शल आर्ट, जूडो, हॉकी, स्विमिंग और हॉर्स राइडिंग भी करते हैं। खाली वक्त में उन्हें गिटार बजाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें फॉर्मूला वन रेस कारें चलाने का भी शौक है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra