- अनलॉक वन में नगर निगम की ओर से तैयार किया गया विकास का खाका - लॉकडाउन में रुके विकास कायरें को मिलेगी रफ्तार पेयजल व्यवस्था होगी बेहतर abhishekmishra@inext.co.in LUCKNOW : लॉकडाउन के लंबे इंतजार के बाद अनलॉक वन के शुरू होते ही नगर निगम की ओर से शहर में विकास कायरें को रफ्तार देने के लिए ए

- अनलॉक वन में नगर निगम की ओर से तैयार किया गया विकास का खाका

- लॉकडाउन में रुके विकास कायरें को मिलेगी रफ्तार, पेयजल व्यवस्था होगी बेहतर

abhishekmishra@inext.co.in

LUCKNOW : लॉकडाउन के लंबे इंतजार के बाद अनलॉक वन के शुरू होते ही नगर निगम की ओर से शहर में विकास कायरें को रफ्तार देने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। खास बात यह है कि विकास कायरें में कोई रुकावट न आए, इसके लिए बजट की भी व्यवस्था कर ली गई है। निगम प्रशासन की ओर से हर एक विकास कार्य की स्थिति को लेकर नियमित रूप से समीक्षा करने की भी रणनीति तैयार की गई है।

पार्को, पेयजल पर खास फोकस

नगर निगम प्रशासन की ओर से पार्को के डेवलपमेंट और बेहतर पेयजल व्यवस्था पर फोकस किया गया है। इसके साथ ही बदहाल रोड्स और नालियों के डेवलपमेंट को लेकर भी कवायद की जाएगी। वहीं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम व्यवस्था को भी युद्ध स्तर पर इंप्लीमेंट किया जाएगा, जिससे बारिश के पानी को सेव किया जा सके।

यह है डेवलपमेंट प्लान

1. पार्को का मेंटीनेंस शहर में करीब 700 अ‌र्द्ध विकसित और अविकसित पार्को का मेंटीनेंस करने का खाका खींचा गया है। मेंटीनेंस के तहत पार्को में प्रॉपर लाइटिंग, पौधरोपण और जनता सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

लागत.10 करोड़

2. प्रमुख मार्केट में अंडरग्राउंड बिन्स।

शहर की पांच प्रमुख मार्केट में अंडरग्राउंड बिंस को स्थापित किया जाएगा। हजरतगंज की तर्ज पर यह कदम उठाया जाएगा, जिससे सड़क पर वेस्ट नहीं दिखेगा।

लागत.1.5 करोड़

3. रोड्स नालियों का मेंटीनेंस। निगम प्रशासन की ओर से बदहाल रोड्स और टूटी नाले.नालियों को भी संजीवनी देने की तैयारी की गई है। नई रोड्स बनाने के साथ ही पुरानी रोड्स के गढ्डों को दूर करने का काम शुरू कर दिया गया है।

लागत.70 करोड़

4. पेयजल। इस बिंदु को भी इंप्लीमेंट करने के लिए एक्शन प्लान बनाया गया है। सभी वाडरें में सबमर्सिबल पंप लगाने के साथ साथ खराब हैंडपंप को भी सुधारने की तैयारी की जा रही है।

लागत.9 करोड़

5.दो ट्रांसफर स्टेशन। पुरनिया और मल्लपुर में दो नए ट्रांसफर स्टेशन विकसित किए जाएंगे, जिससे सड़क किनारे वेस्ट के ढेर नहीं दिखेंगे। ट्रांसफर स्टेशन से आसानी से वेस्ट को शिवरी प्लांट भेजा जा सकेगा।

लागत.4 करोड़

6. मिशन कायाकल्प इसके तहत करीब 30 से 35 सरकारी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में मेंटीनेंस कराया जाएगा। मेंटीनेंस के तहत टॉयलेट्स बेहतर किए जाएंगे। साथ ही टूटी फर्श और जर्जर दीवारों को ठीक कराया जाएगा।

लागत 2 करोड़

7. रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम। निगम प्रशासन का पूरा ध्यान रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर है। सभी सरकारी कार्यालयों के साथ साथ सभी 110 वाडरें के एक एक पार्क में इस सिस्टम को लगाया जाएगा।

लागत.1 करोड़

8. कान्हा उपवन। निगम प्रशासन की ओर से उत्तर धौना में नया कान्हा उपवन विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके बनने से सड़क पर दिखने वाले आवारा जानवरों की संख्या खासी कम हो जाएगी।

लागत। 2.5 करोड़

9. गोमती पर फोकस। गोमती में गिरने वाले 33 नालों को टैप किया जा चुका है। इसके बावजूद कई नाले ओवरफ्लो होकर गोमती में गिरते हैं। इसकी वजह से अब उक्त समस्या को दूर करने के लिए फाइटो रेमेडिएशन टेक्निक का यूज किया जाएगा, जिससे सॉलिड वेस्ट गोमती में नहीं जाएगा।

लागत।

10. सिटी फॉरेस्ट। निगम प्रशासन की ओर से ऐसी सरकारी जमीनों पर फेंसिंग कराने की तैयारी की गई है, जिन्हें हाल में ही अतिक्रमणमुक्त किया गया है। उक्त कदम को सिटी फॉरेस्ट योजना में शामिल किया गया है। पहले चरण में खाली कराई गई जमीनों पर 1 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। हाल में ही निगम में शामिल 88 गांवों में भी विकास से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।

लागत.2 करोड़

1.6.67 करोड़ से राजीव गांधी प्रथम वार्ड एवं चिनहट प्रथम के तहत विनीत खंड 1, 2 एवं 6 की आंतरिक गलियों का सुधार एवं क्षतिग्रस्त साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण

2. 7.25 करोड़ से पेपर मिल कॉलोनी वार्ड के तहत नवनीत राय द्वार से कुकरैल पुलिया तक सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर का निर्माण

3. 4.45 करोड़ से चिनहट द्वितीय वार्ड के तहत विजयंत खंड 4 की आंतरिक गलियों में सड़क निर्माण

4. 1.89 करोड़ से चिनहट द्वितीय वार्ड के तहत विनम्र खंड 1 की आंतरिक गलियों में सड़क निर्माण

5. 3.3 करोड़ से इस्माइलगंज सेतुआ तालाब में पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य

जनता को इंतजार

लॉकडाउन के कारण वाडरें में छोटे.छोटे विकास कार्य भी रफ्तार नहीं पकड़ सके। इसकी वजह से अनलॉक वन शुरू होते ही जनता के मन में भी सवाल उठने लगे कि वाडरें में विकास कब से शुरू होगा। इसे ध्यान में रखते हुए ही निगम प्रशासन की ओर से विकास का एक्शन प्लान बनाया गया है। वहीं जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक के साथ ही सदन भी बुलाया जाएगा, जिसमें बड़े विकास कायरें को लेकर मुहर लगेगी।

वर्जन

लॉकडाउन में रुके विकास कायरें को नए सिरे से रफ्तार देने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। पूरा फोकस रोड्स, नाले-नालियों, पाकरें और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने पर किया गया है। इसके साथ ही गोमती को भी स्वच्छ रखने के लिए नई टेक्निक को यूज में लाया जाएगा। वहीं सभी सरकारी कार्यालयों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लगाया जाएगा। हर एक विकास कार्य की स्थिति की समीक्षा के लिए भी मॉनीटरिंग टीम बनाई जा रही है।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त

बॉक्स

ये विकास कार्य भी होंगे

चीफ इंजीनियर नगर निगम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि कई वाडरें में विकास कार्य शुरू भी करा दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं।

Posted By: Inextlive