- जमशेदपुर में 43 नए केस मिले राज्य में 40 ठीक भी हुए कहां से कितने मरीज

- जमशेदपुर में 43 नए केस मिले, राज्य में 40 ठीक भी हुए

कहां से कितने मरीज

जमशेदपुर - 43

धनबाद-13

हजारीबाग - 04

सिमडेगा - 04

गढ़वा - 02

खूंटी - 02

गुमला - 01

पलामू - 01

पाकुड़-01

साहिबगंज-01

RANCHI: झारखंड में शनिवार को कोराना का सबसे बड़ा हमला हुआ। राज्य के 10 जिलों में एक साथ 72 नए मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 594 तक पहुंच गया.वहीं, पहले रांची में ज्यादा केस मिल रहे थे, तो अब जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में कोरोना का कहर बरपा है। शनिवार को जमशेदपुर से कोरोना के 27 नए मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 563 पहुंच गया है। दूसरी ओर, अच्छी खबर यह है कि शनिवार को 40 मरीज ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिए गए।

ज्यादातर मरीज प्रवासी मजदूर

शनिवार को पूर्वी सिंहभूम में 43, धनबाद में 13, हजारीबाग तथा सिमडेगा में चार-चार, गढ़वा तथा खूंटी में दो-दो तथा गुमला, साहिबगंज, पाकुड़ व पलामू में एक-एक नए संक्रमित मरीज मिले। इस तरह, देर शाम तक 72 नए पॉजीटिव केस मिल चुके थे। संक्रमित मरीजों में ज्यादातर प्रवासी मजदूर हैं। राज्य में पहली बार किसी जिले में एक दिन में 43 मरीज मिले हैं। इसी के साथ संक्रमण के मामले में पूर्वी सिंहभूम रांची के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। एक्टिव केसेज के मामले में जमशेदपुर अब राज्य भर में टॉप पर पहुंच गया है। यहां मिले मरीजों की कुल संख्या 96 हो गई है।

इतने मरीज हुए ठीक

राज्य भर से शनिवार को 40 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें कोडरमा से 19, गढ़वा से 13, रांची से 5, लोहरदगा से 2 और पश्चिमी सिंहभूम से 1 मरीज शामिल हैं। इन सभी की रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आने के बाद इन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

धुर्वा में नौ फ्लैट सील

धुर्वा के एचईसी कॉलोनी स्थित सीडी ब्लॉक में कोरोना का एक मरीज मिलने के बाद वहां के नौ फ्लैट सील कर दिए गए हैं। शुक्रवार की रात सेक्टर तीन गोलचक्कर के पास सीडी ब्लॉक से कोरोना इन्फेक्टेड मरीज को रिम्स में भर्ती कराया गया था। शनिवार को पुलिस इस इलाके को सील करने में जुटी रही। धुर्वा का यह मरीज जमशेदपुर में था और वहीं इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जमशेदपुर में जब प्रशासन के लोग उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराने पहुंचे, तो पता चला कि वह रांची पहुंच चुका है। इसके बाद ही धुर्वा से उसे लेकर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

Posted By: Inextlive